इतने मशीन हुए जमा
पांचों विधानसभा के १४६७ मतदान केंद्रों में लगे ईवीएम और वीवीपीएटी तो स्ट्रॉंग रूम में जमा किए गए, लेकिन इसके अलाव १५ केंदों में १५ कंट्रोल यूनिट, १४ बैलेट यूनिट और ५४ वीवीपीएटी खराब होने के कारण बदले गए थे। जिन केंद्रों में ये बदले गए हैं वहां पुराने व बदले गए नए मशीन दोनों ही जमा किए गए। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर तक ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम पहुंचता रहा। कलक्टर, एसपी व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को लॉक किया गया।