अंग्रेजी का स्टॉक भी सीमित
शासकीय शराब दुकान में बुधवार को एक ही दिन में लाखों का व्यापार होना बताया जा रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि तीन दिन बंद के दौरान जितनी राजस्व की आवक होती है उसकी भरपाई एक ही दिन कर ली गई। जबकि दुकानों में शराब की सीमित स्टॉक माना जा रहा है। देशी का स्टॉक तो खत्म हो गया। इसके कारण लोग अंग्रेजी शराब की दुकानों में जा रहे हैं, लेकिन अंग्रेजी शराब के पाव व अद्धी का स्टॉक नहीं है। उन्हें केवल बंफर ही मिल रहा है। लोगों को मजबूरन बंफर खरीदना पड़ रहा है। इससे उन्हें दो की जगह आठ सौ रुपए गंवाना पड़ रहा है।