रायगढ़. सारंगढ़ के सभी आदर्श मतदान केंद्रों में हेल्थ कार्नर बनाए गए हैं। मतदान के दौरान इसका लाभ बहुत सारे वृद्धजनों व अन्य ने लिया। सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जिला निर्वाचन आयोग द्वारा वहां बने आदर्श मतदान केंद्रों में हेल्थ कॉर्नर की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के तहत बूथ में ही एक किनारे एक छोटा सा हेल्थ कैंप लगाया गया है, जिसमें डॉक्टर व अन्य सहायक मतदान स्थल पर पहुंच रहे बुजुर्गों व अन्य लोगों का स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं।