रायगढ़

Politics : भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा दे रही छत्तीसगढ़ सरकार : डॉ सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी दिल्ली के राज्यसभा सांसद की प्रेस वार्ता

2 min read
Oct 03, 2018
आम आदमी पार्टी दिल्ली के राज्यसभा सांसद की प्रेस वार्ता

रायगढ़. छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई मंत्री दागी हैं। इन मंत्रियों पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगा है। इसके बाद भी प्रदेश की सरकार इन मंत्रियों पर कार्यवाही करने की बजाए उन्हें बचा रही है।

यह कहना है आम आदमी पार्टी दिल्ली के राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता का। राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार करने छत्तीसगढ़ प्रदेश आए हुए हैं। रायगढ़ प्रवास के दौरान उनकी प्रेस वार्ता सर्किट हाउस में आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़ें

ऐसी रखी मांग कि पूरा करने में सखी सेंटर के छूटे पसीने, असंतुष्ट महिला ने पीएमओ से की शिकायत


प्रेस वार्ता के दौरान डॉ सुशील गुप्ता का कहना था कि आजादी के 75 साल बाद भी छत्तीसगढ़ प्रदेश की हालत दुर्दशा में है। उनका कहना था कि छत्तीसगढ़ प्रदेश खनिज संपदाओं से भरा हुआ है। ऐसे में यह राज्य देश का अमीर राज्य होना चाहिए लेकिन प्रदेश गरीबी में दिन गुजार रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान डॉक्टर सुशील गुप्ता ने प्रदेश के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल वह अजय चंद्राकर पर भी निशाना साधा।

उनका कहना था कि मंत्रियों के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद भी प्रदेश सरकार इन मंत्रियों को संरक्षण दिए हुए हैं इसके अलावा उन्होंने पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी पर भी निशाना साधा। राज्यसभा सांसद का कहना था कि पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी के ऊपर जमीन की अफरातफरी कर भ्रष्टाचार की जाने का आरोप है न्यायालय ने इस मामले में जांच का आदेश भी दिया था।

ऐसे में प्रदेश सरकार को संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए थी, लेकिन राज्य सरकार ओ पी चौधरी को भी अपनी छत्रछाया में ले ली है। डॉक्टर सुशील गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी के द्वारा 2 अक्टूबर से भ्रष्टाचार भगाओ झाड़ू चलाओ अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत बीते मंगलवार को वह खरसिया विधानसभा के एक गांव पहुंचे थे जहां की हालत भी काफी खराब है। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश से बिजली खरीदकर हम दिल्ली में सस्ते दर पर लोगों को बिजली मुहैया कराते हैं, लेकिन इसी प्रदेश में बिजली उत्पादन होने के बाद भी खरसिया विधानसभा के उक्त गांव में इतनी बिजली नहीं थी कि कोई बच्चा रात को बिजली की रोशनी में पढ़ाई कर सके।


स्कूलों की हालत पर जताई चिंता
राज्यसभा सांसद डॉ सुनील गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान स्कूलों की हालत पर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि प्रदेश में स्कूलों की हालत भी खराब है। हालात यह है कि अधिकांश स्कूल जर्जर अवस्था में है। जहां स्कूल की हालत बेहतर है वहां शिक्षकों की कमी बनी हुई है। किसी तरह की स्थिति चिकित्सा व्यवस्था की भी है। उनका कहना था कि चिकित्सा व्यवस्था बेहतर नहीं होने की वजह से प्रदेश के कई लोग दूसरे प्रांतों में जाकर उपचार कराने के लिए मजबूर होते हैं।


अपनी पार्टी की जमकर की बढ़ाई
प्रेस वार्ता के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ सुनील गुप्ता ने दिल्ली में अपनी पार्टी की जमकर बढ़ाई की। उनका कहना था कि स्कूल शिक्षा व्यवस्था पर दिल्ली की सरकार बजट का 24 फ़ीसदी हिस्सा स्कूल शिक्षा व्यवस्था पर रखा है जबकि इसके एवज में छत्तीसगढ़ में महज 3 फ़ीसदी ही है। इसके अलावा चिकित्सा व्यवस्था पर पूरे बजट का 12% हिस्सा दिल्ली की सरकार खर्च करती है। इसकी वजह से वहां इस प्रदेश की अपेक्षा दिल्ली शिक्षा व स्वास्थ्य सहित अन्य मामलों में कई गुना आगे है।

ये भी पढ़ें

तब टूटा था नमक कानून, अब बापू के जन्मदिन पर यहां के ग्रामीणों ने चुना गांधीगिरी का रास्ता और तोड़ा कोयला कानून
Published on:
03 Oct 2018 08:13 pm
Also Read
View All