-स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत वहां लोगों को स्वच्छता की दिलाई गई शपथ
रायगढ़. गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए प्रात: ८ बजे से निगम कार्यालय से स्वच्छता रैली निकाली गई। जिसमे निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी, स्वच्छता दीदी व स्व सहायता समूह की महिलाएं ५०० से अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दी। रैली के बाद डोर टू डोर कलेक्शन से जुड़े स्वच्छता दीदी व सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण निगम कार्यालय में किया गया।
विदित हो की स्वच्छता के लिए निगम लगातार विभिन्न आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में आज गांधी जयंती के अवसर पर शहर में स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में अनेक आयोजन किये गए। इस अवसर पर विधायक रोशनलाल अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकरवाल, आयुक्त विनोद पांडेय, उपायुक्त मित्तल, समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण शर्मा, विधि अधिकारी सुतीकछन यादव, स्वास्थ्य अधिकारी जी ईश्वर राव, गोपाल दुबे, पार्षद शरद शराफ, राघवन सिंह, स्वस्थ्य निरीक्षक सूर्यमणि, राजू पांडेय, स्वयं सेवी संस्था से बिना चौथा सहित निगम टीम सफाई दारोगा व सुपरवाइज़ उपस्थित थे।
नगर पालिका निगम की रैली प्रात: ८ बजे निगम कार्यालय से प्रारम्भ होकर गांधी चौक पहुंची वहां विधायक रोशन लाल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत वहां लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वहीं निगम के अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता बरतने की अपील की और कहा कि सूखा और गीला कचरा को अलग-अलग डस्टबिन में रखा जाए।
विभिन्न मार्गों पर किया भ्रमण
स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम के द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली सुबह ८ बजे नगर निगम कार्यालय में निकली और विभिन्न मार्गों पर भ्रमण की। इस दौरान रैली में शामिल लोग लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता बरतने का संदेश भी दे रहे थे।
स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य जांच
स्वच्छता रैली के बाद ११ बजे से निगम रायगढ़ में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. मधुलिम पटेल, डॉ. प्रियंका पटेल, डॉ. मीरा भगत, डॉ. मल्टी कुमारी, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. जय साहू उपस्थित थे और इस शिविर में स्वच्छता मित्र ३९ और डोर टू डोर की स्वच्छता दीदी १४३ ने शिविर में अपना चेकअप करवाया। उक्त अवसर पर नगर निगम के पार्षद, स्वयं सेवी संस्थाए निगम के अधिकारी, कर्मचारी तथा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।