रायगढ़

BREAKING News: धरमजयगढ़-खरसिया मार्ग पर बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 15 से अधिक यात्री घायल

Raigarh Road Accident: धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही यात्री बस और ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया..
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Sep 2026, 11:56 AM IST
bus truck accident news
धरमजयगढ़-खरसिया मार्ग पर बस और ट्रक के बीच टक्कर ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Road Accident: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में सुबह एक तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। यह सड़क हादसा सुबह करीब 9:00 बजे हुआ, जिसमें 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।​ सूचना पर पहुंची रायगढ़ पुलिस की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। भीषण टक्कर में बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Raigarh Road Accident: बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला

मिली जानकारी के अनुसार, यात्री बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर रवाना हुई थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। जैसे ही बस मुख्य मार्ग पर आगे बढ़ी, सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।​

स्थानीय लोगों ने किया मदद

हादसे की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस व निजी वाहनों की सहायता से तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, 15 से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारण मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर बहाल कराया।

Updated on:
24 Sep 2026, 11:56 AM IST
Published on: