रायगढ़

कांग्रेसियों ने अधिकारियों को रापा, गिट्टी, पानी व सीमेंट भेंट कर जताया विरोध, कहा यह दानवीरों की नगरी है…

- कांग्रेसियों ने यह आरोप लगाया कि शहर में विकास कार्य ठप है इसके पीछे उन्होंने फंड का अभाव बताया।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2018, 6:41 PM IST
कांग्रेसियों ने अधिकारियों को रापा, गिट्टी, पानी व सीमेंट भेंट कर जताया विरोध, कहा यह दानवीरों की नगरी है...
कांग्रेसियों ने निगम में किया प्रदर्शन, रापा, गिट्टी, पानी व सीमेंट अधिकारियों को भेंट कर जताया विरोध

रायगढ़. नगर निगम में कांग्रेसियों ने सोमवार को अनोखा विरोध जताया इस विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने निगम अधिकारियों को रापा, पानी, सीमेंट, गिट्टी भेंट की। वहीं यह आरोप लगाया कि शहर के विकास ठप है इसमें फंड का अभाव बताया और कहा कि यह दानवीरों की नगरी है। इसी परंपरा को लेकर वह यह सामग्री निगम का भेंट कर रहे हैं, ताकि निगम शहर विकास को लेकर गंभीर हो सके।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने यह आरोप लगाया कि शहर में विकास कार्य ठप है इसके पीछे उन्होंने फंड का अभाव बताया। फंड नहीं होने की वजह से वार्डों में ना तो विकास कार्य हो रहे हैं और ना ही साफ -सफाई हो पा रही है। इस शहर के लोग त्रस्त हैं। शहर के विभिन्न वार्डों के जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोगों ने भी विकास कार्य के लिए ज्ञापन सौंपा है।

इसके बाद भी निगम के अधिकारी विकास कार्य को लेकर गंभीर नहीं है इसकी वजह से यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी अपने साथ सीमेंट, पानी, बिजली, बल्ब, झाड़ू, रापा व अन्य सामान लेकर पहुंचे थे। पहले भी निगम परिसर के बाहर ही विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद भी निगम आयुक्त के चेंबर पहुंचे। निगमायुक्त विभागीय मीटिंग में शामिल होने रायपुर प्रवास पर थे। ऐसे में कांग्रेसियों के द्वारा नियम के वरिष्ठ लिपिक राम नारायण पटेल को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में शहर विकास कार्य कराए जाने की मांग थी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के अनिल अग्रवाल पूर्व पार्षद संजना शर्मा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

जरूरत पड़ी तो और देंगे सामान
ज्ञापन में इस बात का उल्लेख किया गया है कि यह सामग्री उनके द्वारा एकत्रित की गई है और निगम को भेंट की गई है। शहर विकास कार्य के लिए यदि निगम को और सामग्री की आवश्यकता पड़ती है, तो इसी तरह से वह सामान्य कथित कर निगम को भेंट करेंगे।

हाथों में लिए थे तख्ती
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में तख्ती रखी गई थी। इस तख्ती में इस बात का उल्लेख किया गया था कि सफाई नहीं होने से झाड़ू, बिजली नहीं जलने से बल्ब, सड़क नहीं बनने से सीमेंट दान में दी जा रही है। वही तख्ती के माध्यम से मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा गया था।

Published on: