10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : दशकर्म में खाना खाने से 150 लोग हुए बीमार, 50 लोग मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती

कुछ ग्रामीणों को प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कालेज अस्पताल में करीब 50 लोगों को भर्ती कराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 6 Aug 2018, 11:19 AM IST

Breaking : दशकर्म में खाना खाने से 150 लोग हुए बीमार, 50 लोग मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती

Breaking : दशकर्म में खाना खाने से 150 लोग हुए बीमार, 50 लोग मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती

रायगढ़. दशकर्म में खाना खाने से 150 लोग फुड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए हैं। वहीं 50 लोगों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़उमरिया की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़उमरिया निवासी सुभम केवल के यहां कृष्ण वलभ केवट की मौत हुई थी। जिसका रविवार को दशकर्म कार्यक्रम था। इस दौरान ग्रामीण व उसके रिश्तेदार सहित 1200 लोग शामिल हुए थे। दोपहर करीब 2.30 बजे खाना खाने के बाद करीब 5 बजे के आसपास एकाएक ग्रामीणों की तबीयत बिगडऩे लगी।

इस दौरान ग्रामीण यह सोच रहे थे कि गर्मी व उसम के चलते पेट दर्द हो रहा है, लेकिन जब एक साथ 40-50 लोगों को पेट दर्द और उल्टी होने लगी तो गांव में हाहाकर मच गया। इसके बाद ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं जो लोग ज्यादा गंभीर हो गए थे, उनको रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया। कुछ ग्रामीणों को प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कालेज अस्पताल में करीब 50 लोगों को भर्ती कराया गया है। जिसमें करीब 16 बच्चे, 20 पुरूष व 20 के आसपास महिलाओं को भर्ती कराया गया है।

Read More : Breaking : रोपा लगाने गए तीन ग्रामीणों पर जंगली सूअरों का हमला, अस्पताल दाखिल

अस्पताल में मचा हड़कंप
रविवार को रात करीब 8 बजे के आसपास जब एंबुलेंस से मरीज पहुंचने लगे तो अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई थी। वहीं तत्काल कॉल पर मेडिकल कालेज के डाक्टरों को बुलाया गया, जिसके बाद मरीजों को जहां-तहां सुलाकर इलाज शुरू किया गया। इस दौरान सीएमओ सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य करने में जुट गए थे। वहीं पुसौर स्वास्थ्य केंद्र में भी करीब 100 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है। वहीं गंभीर मरीजों को रायगढ़ लाया गया है।

पुलिस प्रशासन भी रहा मुस्तैद
फुड प्वाईजनिंग की सूचना मिलते ही पुलिस भी सतर्क हो गई और अस्पताल पहुंचकर मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं देर रात तक मिली सूचना के अनुसार अस्पताल में करीब 50 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह बना था खाना
ग्रामीणों ने बताया कि दशकर्म कार्यक्रम में पूड़ी पुटू की सब्जी, बैगन मखना की सब्जी, चावल, दाल, लेथा बनाया गया था, वहीं मीठा में रसगुल्ला था। ग्रामीणों ने लेथा और रसगुल्ला के एक साथ सेवन से तबीयत बिगडऩे की शंका व्यक्त की है।

राजनैतिक दल के नेता पहुंचे अस्पताल
गढ़उमरिया में फुड प्वायजनिंग की सूचना मिलते ही रायगढ़ के राजनैतिक दल के नेता भी तत्काल मामले की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे गए थे। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा नेता उमेश अग्रवाल, कांग्रेस नेता बासुदेव यादव, छजकां से विभाष सिंह ठाकुर, शिव सेना नेता राजेश जैन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।