रायगढ़

छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, बंद कमरे में मिली बुजुर्ग दंपती की लाश, इस हाल में देख चौंक गई पुलिस

Double Murder Case: बंद कमरे में बुजुर्ग दंपत्ति की सड़ी गली लाश मिली है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 20 May 2025, 1:06 PM IST
छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, बंद कमरे में मिली बुजुर्ग दंपती की लाश, इस हाल में देख चौंक गई पुलिस

Double Murder Case: बंद कमरे में बुजुर्ग दंपत्ति की सड़ी गली लाश मिली है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामला शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कसेर पारा निवासी गोपाल नगाइच 78 वर्ष रिटायर्ड शिक्षक थे। वह पत्नी सरस्वती नगाइच 77 वर्ष के साथ घर में रहते थे। वहीं उनका बेटा उमाकांत नगाइच कोलकाता में रहता है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दपंत्ति के घर का दरवाजा पिछले दो दिनों से बंद था।

ऐसे में वहां किसी प्रकार से आवाजाही नहीं हो रही थी। इधर घर से बाहर रहने वाला उनका बेटा घर के मोबाइल पर लगातार संपर्क कर रहा था, लेकिन कोई रिसीव नहीं कर रहा था। ऐसे में वह आसपास रहने वाले अपने परिचितों को फोन करते हुए अपने घर भेजा। उमाकांत से बातचीत होने पर कुछ परिचित उनके घर पहुंचे और जैसे ही दरवाजा खोला तो गोपाल नगाइच का शव घर के फर्श पर औंधे मुंह पड़ा था।

Double Murder Case: वहीं उसकी पत्नी सरस्वती का शव अंदर कमरे में बिस्तर पर था। शव से तेज बदबू आ रही थी। ऐसे में परिचितों ने इसकी सूचना मृतक के बेटे को दी और मामले की पुलिस को भी दी। मामले की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस और फारेंसिंक टीम मौके पर पहुंची।

प्राथमिक जांच के बाद यह बात सामने आई कि बुजुर्ग दपंत्ति की मौत दो दिन पहले हो चुकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा पर उसे पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

दो बेटी भी शिक्षक

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतक दंपत्ति की दो बेटियां और एक बेटा है। दोनों बेटी शिक्षक है। एक बेटी रायगढ़ जिले तो दूसरी बेटी रायपुर जिले में पदस्थ हैं। वहीं उनका बेटा कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करता है।

किया मौका मुआयना

बुजुर्ग दपंत्ति की लाश मिलने पर पुलिस भी सख्ते में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनहोनी की आशंका को लेकर पूरे घर का बारिकी से मौका मुआयना किया। हालांकि प्रारंभिक जांच में घर का कोई भी सामान संदिग्ध नहीं था। ऐसे में प्रारंभिक रूप से यह संभावना जताई जा रही है कि गोपाल नगाइच की मौत गिरने से हुई हो सकती है। वहीं उनकी पत्नी की मौत भी स्वाभाविक होने की संभावना है।

Updated on:
20 May 2025, 1:06 PM IST
Published on: