31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime News: 8 साल के लड़के से रेप के बाद हत्या, पहाड़ पर मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार

crime news: कांकेर जिले के गढिय़ा पहाड़ पर 8 साल के लड़के की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामले में पता चला है कि आरोपी ने पहले उसके साथ संबंध बनाया फिर उसकी हत्या कर दी...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 20 May 2025, 1:58 PM IST

crime news, kanker crime news

Crime News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में खौफनाक वारदात हुआ है। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में पड़ोसी लड़के ने अपने ही साथी के साथ पहाड़ पर संबंध बनाया और फिर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। 2 दिन बाद गढिय़ा पहाड़ पर 8 साल के बच्चे की लाश मिली है। इधर इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

Crime News: 2 दिन बाद मिली लाश

जानकारी के अनुसार मृतक हरेश विश्वकर्मा पास ही लखनपुरी गढिय़ापारा का रहने वाला था। तीसरी कक्षा में पढ़ता था। शनिवार शाम से लापता था। परिवार ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। 2 दिन बाद सोमवार को लाश मिली है। मामले में उसी के नाबालिग साथी को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Crime News: देवर ने भाभी पर किया कुल्हाड़ी से वार, इमली के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा कि दोनों परिवारों के बीच आपस्री विवाद था। अपचारी पोर्न देखने का आदी था। नाबालिग को फ्रूटी पिलाने के बहाने अपने साथ गढिय़ा पहाड़ ले गया। वहां अप्राकृतिक कृत्य के बाद हत्या कर दी। चारामा पुलिस ने विवेचना जारी होने और पीएम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कहते हुए ज्यादा कुछ कहने से इनकार किया।