रायगढ़

संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 12:20 PM IST
संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी
संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

रायगढ़. शादीशुदा युवक की अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। घटना देर रात की है और मृतक के परिजनों ने पुलिस को दूसरे दिन सुबह घटना की सूचना दी। पुलिस सूत्रों का मानना है कि जांच के बाद मौत के रहस्य से पर्दा उठ सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मकर सिंह पिता आनंदराम राठिया ३५ वर्ष अपनी पत्नी सुंदरमति, दो बेटी आरुषि ०६ वर्ष, रोजी ०३ वर्ष तथा माता-पिता के साथ खरसिया के भालूनारा में रहता था। ०५ अगस्त की रात्रि किसी बात पर उसने अपनी दोनों बेटियों को डांट फटकार लगाया।

इसके बाद मकर सिंह की पत्नी दोनों बेटियों को लेकर अपने ससुर के कमरे में चली गई। वहीं मकर सिंह अपने कमरे में सोने चला गया। रात्रि करीब १२ बजे मकर सिंह के कमरे से धड़ाम से गिरने की आवाज आई। इसके बाद उसकी पत्नी, पिता व घर के सारे लोग मकर सिंह के कमरे में जाकर देखे तो वह गिरा पड़ा था। इसके बाद उसे उठाकर खाट में लिटाया गया, उस दौरान उसकी सांस चल रही थी। कुछ देर बाद मकर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
Read More : कांग्रेस पार्षदों ने नोडल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कहा- नीला और गुलाबी कार्डधारक हितग्राही को भी स्काई योजना का मिले लाभ

पुलिस कह रही जांच के बाद खुलेगा मामला
घटना रात्रि करीब १२ बजे की है और मृतक के परिजनों ने पुलिस को ०६ अगस्त की सुबह ०९ बजे सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब मृतक के परिजनों से यह पूछा गया कि रात्रि में मकर सिंह की मौत हुई तो आपने न तो पड़ोसियों को सूचना दी और न ही गांव के कोटवार को। यहां तक कि पुलिस को भी इसकी भनक लगने नहीं दी।

इस पर मृतक के परिजनों के पास कोई जवाब नहीं था। वहीं मृतक के गले में सूजन और उसके कमरे में विद्युत तार टूट कर लटक रहा था। इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल खरसिया टीआई अभिनवकांत सिंह का कहना है कि जांच के बाद इस रहस्य से पर्दा उठेगा। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है।

Published on: