इसके बाद भी निगम के अधिकारी विकास कार्य को लेकर गंभीर नहीं है इसकी वजह से यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी अपने साथ सीमेंट, पानी, बिजली, बल्ब, झाड़ू, रापा व अन्य सामान लेकर पहुंचे थे। पहले भी निगम परिसर के बाहर ही विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद भी निगम आयुक्त के चेंबर पहुंचे। निगमायुक्त विभागीय मीटिंग में शामिल होने रायपुर प्रवास पर थे। ऐसे में कांग्रेसियों के द्वारा नियम के वरिष्ठ लिपिक राम नारायण पटेल को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में शहर विकास कार्य कराए जाने की मांग थी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के अनिल अग्रवाल पूर्व पार्षद संजना शर्मा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।