रायगढ़

CG Public Opinion : डेढ़ हजार मतदाताओं में बनी एक राय, चुनाव बहिष्कार का लिया फैसला, जानें क्यों आक्रोशित हैं मोदी नगर के वासी

- शासन प्रशासन चुनाव जीतने के बाद विकास के नाम पर अरबों रुपए खर्च करता है, लेकिन शायद उन्होंने मोदी नगर को विकास से दूर रखा है।

3 min read
Oct 12, 2018
CG Public Opinion : डेढ़ हजार मतदाताओं में बनी एक राय, चुनाव बहिष्कार का लिया फैसला, जानें क्यों आक्रोशित हैं मोदी नगर के वासी

रायगढ़. विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। इसके बाद से जिला प्रशासन इस तैयारी में लगा है कि बिना आचार संहिता का उल्लंघन हुए शांति पूर्वक चुनाव संपन्न हो जाए। वहीं सभी पार्टी के नेता जनता के सामने विकास के बड़े-बड़े दावे करते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते फिर रहे हैं। इन सबके बीच मोदी नगर में रहने वाले लगभग ढाई हजार रहवासियों ने एक राय होकर मतदान बहिष्कार का ही निर्णय ले लिया है। उनका कहना है कि पिछले आठ सालों से उनकी कालोनी में जल भराव की समस्या है।

शासन प्रशासन चुनाव जीतने के बाद विकास के नाम पर अरबों रुपए खर्च करता है, लेकिन शायद उन्होंने मोदी नगर को विकास से दूर रखा है। इस कारण से इस कालोनी में रह रहे लगभग डेढ़ हजार मतदाताओं ने चुनाव में मतदान न करने का निर्णय ले चुके हैं। यदि जिला प्रशासन नहीं जागा और मोदी नगर वासियों को मतदान के लिए राजी नहीं कर पाया तो यह उनकी सबसे बड़ी हार होगी।

ये भी पढ़ें

आने वाले दिनों में निगम कर्मचारियों को वेतन के पड़ सकते हैं लाले, पढि़ए खबर…

Read More : आने वाले दिनों में निगम कर्मचारियों को वेतन के पड़ सकते हैं लाले, पढि़ए खबर...
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल छत्तीसगढ़ शासन ने 8 साल पहले शहर अंतर्गत बोइरदादर में मोदी नगर कॉलोनी को बसाया था। यहां २६ ब्लाक में ३१२ मकान बनाए गए हैं। इन मकानों में लगभग 2५00 लोग निवासरत हैं। इसमें लगभग १५०० लोग १८ वर्ष से अधिक उम्र के हैं। कॉलोनी सालों से बारिश के दिनों में जल भराव की बिकराल समस्या है। बारिश के दिनों में कॉलोनी का प्रथम तल पानी में डबू जाता है।

लोगों का पूरा सामान खराब होता है। बारिश में प्रथम तल के निवारियों को पलायन कर दूसरे स्थान में शिफ्ट होना तक पड़ जाता है। इस समस्या को लेकर सभी कालोनीवासी कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ऐसे में अब क्षेत्र के लोग इस विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय ले चुके हैं। कॉलोनी के लोगों ने घोषणा किया है कि वे सभी एक साथ विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि देश हित को देखते हुए वह लोग गलत कर रहे हैं और उन्हें इसका खेद भी है, लेकिन मोहल्ला हित को देखते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जगाने का दूसरा और कोई रास्ता उन्हें नहीं दिखाई दे रहा है।

हर बार गंदे पानी से डूब जाती है कॉलोनी
बारिश के दिनों में हर साल कालोनी जलभराव के चलते डूब जाती है। इससे कालोनी वालों को घर निकलना तक बंद सा हो जाता है। बारिश के दौरान लोगों के घरों में बारिश का गंदा पानी घुस जाता है। यह समस्या हर साल की तरह बीते बरसात में हो चुकी है और इसे लेकर लोगों ने बोईरदादर चौक पर प्रदर्शन भी किया था। लोगों का कहना है कि उनकी इस समस्या से जिले का हर बड़ा अधिकारी और नेता वाकिफ है। वह लोग सभी के सामने समस्या के निदान को लेकर गुहार लगा चुके हैं।

महिलाओं में दिख ज्यादा आक्रोश
कॉलोनी में रहने वाले महिलाएं इस समस्या को लेकर अधिक आक्रोशित हैं। महिलाओं का कहना है कि उन्हें घर में अधिकांश समय रहना पड़ता है और इसी वजह से उन्हें कॉलोनी की परेशानियों से ज्यादा रूबरू होना पड़ता है। महिलाओं का कहना है कि जनप्रतिनिधि यहां वोट मांगने के लिए आएंगे तो वह लोग उनसे इस समस्या का पूरा हिसाब मांगेगी।

एक दिन कलेक्टर गुजार कर तो देखें
मोदीनगर वासियों का कहना है कि नाले की चौड़ाई कम होने से बरसात का पानी घर में भर जाता है। 6 माह पहले कलक्टर शम्मी आबिदी यहां निरीक्षण करने पहुंची थी और नाले की चौड़ाई बढ़ाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद कलेक्टर तो दूसरे काम में व्यस्त हो गई, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। लोगों का कहना है कि कलेक्टर एक दिन वहां गुजार लें तो उन्हें पता चल जाएगा कि उनकी समस्या कैसी है।

-बारिश होते ही लोगों को बाढ़ की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन आश्वासन के अवाला आज तक कुछ नहीं मिला। इसलिए चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है- रितेश सिंह, कॉलोनी निवासी

-एक माह से नाले से लगी सड़क धंस गई थी। इससे कई मकान की दीवार भी गिर गई थी। इससे नाले का बहाव प्रभावित होकर कालोनी में जल भराव हो गया। जल भराव होने से मच्छर अधिक हो रहे हैं। नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई- उषा यादव, कॉलोनी निवासी

-संकरा होने से नाला जाम हो गया है। इसे यदि चौड़ा किया जाए तो समस्या का निराकरण हो सकता था। नाला चौड़ा करने का आश्वासन भी कलेक्टर द्वारा दिया गया, लेकिन वह आश्वासन भी कोरा साबित हुआ- संतोष सिंह, कॉलोनी निवासी

-बारिश होते ही यह समस्या सताने लगती है कि न जाने कब घरों में पानी घुस जाए। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब घर से बाहर रहते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी इस समस्या को दूर नहीं किया जा सका है- शिखा गुप्ता, कॉलोनी निवासी

ये भी पढ़ें

Breaking : किसानों के कई एकड़ की फसल बर्बाद, बिना बारिश के ही खेतों में पहुंच गया इतना पानी, पढि़ए खबर…
Published on:
12 Oct 2018 05:16 pm
Also Read
View All