रायगढ़

ओडिशा से आए दो हाथियों ने 9 किसानों की छह हेक्टेयर धान फसल को पैरों तले रौंदा

- रायगढ़ रेंज के जामगांव सर्किल का मामला, मुआवजा की पहल में जुटा विभाग

2 min read
Nov 22, 2017

रायगढ़। रायगढ़ रेंज के जामगांव सर्किल में हाथियों ने एक बार फिर उत्पात मचाया है। ओडिशा की जंगलों से आए हाथियों ने अड़बहाल गांव में आधा दर्जन से अधिक किसानों की धान की फसल को खाने के साथ अपने पैरों तलें रौंद दिया है। जिससे करीब ६ हेक्टेयर फसल बबार्द होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम स्थल निरीक्षण कर पीडि़त किसानों का मुआवजा प्रकरण बनाने में जुट गई है। जिससे तय समय पर उन्हें मुआवजा का लाभ मिल सके।

हाथियों के बढ़ते उत्पात से जुनवानी, बंगुरसिया ही नहीं बल्कि जामगांव सर्किल भी परेशान हैं। आए दिन हाथी किसानों के खेत में प्रवेश कर उनकी फसलों को खाने के साथ ही अपने पैरों तले रौंद कर बर्बाद कर रहे हैं। नया मामला जामगांव सर्किल के ग्राम अड़बहाल का है। जहां ओडिशा के जंगलों से आए दो हाथियों ने करीब ९ किसानों की धान फसल को बर्बाद किया है।

Read More : खून से लथ-पथ बेटा का शव सड़क पर देख कर चींख पड़ा पिता, अंतिम सहारा भी छूटा
मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। जब ओडिशा की ओर से दो हाथी विचरण करते हुए रायगढ़ रेंज के जामगांव सर्किल में प्रवेश किया। वहीं अड़बहाल के किसानों के खेतों में प्रवेश कर उनकी धान की फसल को खाने के साथ बर्बाद करते रहे। घटना देर रात की है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। जिसके बाद स्थानीय वन अमला को हाथियों के उत्पात की जानकारी दी गई। ऐसे में, वन विभाग के अधिकारी अपने वन रक्षकों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर हाथियों द्वारा नुकसान किए गए फसल का आंकलन करने में जुट गए।

विभाग की मानें तो हाथियों ने करीब ६ हेक्टेयर में लगी फसल को जहां-तहां से बर्बाद किया है। जिसका प्रकरण दर्ज कर मुआवजा देनेे को लेेकर विभागीय लिखा पढ़ी की जा रही है। जिससे तय समय पर पीडि़त किसानों को मुआवजा राशि प्राप्त हो सके।
सहमे रहते हैं ग्रामीण
हाथियों के आए दिन इस उत्पात से ग्रामीण सहमे रहतेे हैं। हालांकि हाथियों के विचरण पर नजर रखते हुए वन विभाग की टीम संबंधित गांव के ग्रामीणों को पहले मुनादी कर सूचित करती है कि वो शाम ढ़लने के बाद जंगल की ओर ना जाए। हाथी की मौजूदगी की सूचना के बीच दिन में भी जंगल के काफी अंदर प्रवेश करने की कोशिश ना करे। जहां से भागना मुुश्किल हो जाए।

Published on:
22 Nov 2017 03:22 pm
Also Read
View All