रायगढ़

निष्ठा एप में निगम के कर्मचारियों की नहीं रही आस्था, कलमबंद हड़ताल शुरू

सर्वर डाउन होने से नहीं ले रही उपस्थिति, कट रहा वेतन

2 min read
Apr 11, 2018
सर्वर डाउन होने से नहीं ले रही उपस्थिति, कट रहा वेतन

रायगढ़. निगम कर्मचारियों की उपस्थिति व छुट्टी को लेकर बनाए गए निष्ठा एप में अब कर्मचारियों की निष्ठा नहीं रही। इस एप में उपस्थिति दर्ज कराने व छुट्टी दर्ज कराने में कई समस्याएं आ रही है।

इसकी वजह से कर्मचारियों के काम करने के बाद भी वेतन कट रहा है। इस समस्या को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों बुधवार को काम बंद हड़ताल कर दिया। वहीं एप को लेकर निकाय के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। हालांकि आयुक्त की समझाइश के बाद निगम कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करते हुए कामकाज शुरू किया, लेकिन समस्या दूर नहीं होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल किए जाने की बात कही।

ये भी पढ़ें

महिला सेल ने 14 लोगों का बयान किया दर्ज, रिपोर्ट एसपी को सौंपी

नगरीय निकाय प्रशासन ने बीते वर्ष अक्टूबर से निकाय कर्मचारियों की उपस्थिति व छुट्टी ऑनलाइन कर दी है। इसके लिए निष्ठा एप भी बनाया गया है। इस एप में निकाय के कर्मचारियों को उपस्थिति व छुट्टी किया जाना है। बताया जा रहा है कि उपस्थिति के तब भी स्वीकृत होगी जब संबंधित कार्यालय के 200 मीटर दायरे में कर्मचारी मौजूद रहेगा। यही स्थिति छुट्टी की भी है। हालांकि कर्मचारियों से इस नियम से कोई आपत्ति नहीं है।

उन्हें आपत्ति इस बात की है कि वे निर्धारित समय में कार्यालय पहुंचते है, लेकिन नेट की स्प्रीड कमजोर होने व सर्वर डाऊन होने की वजह से उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती। इसी तरह की समस्या छुट्टी के समय भी बनती है।

इसकी वजह से काम करने के बाद भी उनकी हाजिरी एप में स्वीकृत नहीं हो पाती और अनुपस्थिति दर्ज होती है। वहीं इसी एप के आधार पर जब वेतन बनाया जाता है तो उनका भुगतान कम आता है।

यह समस्या कई माह से आ रही है। इस बात को लेकर निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को काम बंद हड़ताल कर दिया। इस दौरान नगरीय निकाय के एप को लेकर काफी नारेबाजी भी की। मामले की जानकारी मिलने के बाद निगम आयुक्त मौके पर पहुंचे। वहीं कर्मचारियों को यह आश्वासन दिया कि वेतन भुगतान को लेकर जो विसंगतियां आई है उसे दूर करवाया जाएगा। इसके बाद कर्मचारी शांत हुए और हड़ताल समाप्त करते हुए कामकाज शुरू किया। साथ ही कर्मचारियों का यह कहना था कि यदि उनकी समस्या दूर नहीं हुई तो वे 16 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।


पहले भी की गई शिकायत
यह समस्या हर माह आ रही है। बताया जा रहा है कि कई कर्मचारियों के कार्य करने के बाद भी एप में हाजिरी दर्ज नहीं हो पाती। इसकी वजह से एप संबंधित कर्मचारी को अनुपस्थित दर्शाता है। इस बात की शिकायत पूर्व में निगम के कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों के साथ निष्ठा एप मैनेजमेंट से भी की, लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी। इसकी वजह से प्रदर्शन किया गया।

उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती
नेट कमजोर होने की वजह से कई बार उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती। इसी एप के माध्यम से वेतन बनाया जाता है। इससे कार्य करने के बाद भी कई कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज हो जाती है। इस समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
-अनिल बाजपेई, कर्मचारी संघ अध्यक्ष, नगर निगम

ये भी पढ़ें

ये आरटीई की सीट देंगे केवल नर्सरी में पर सामान्य से एडमिशन लेते हैं चार बार
Published on:
11 Apr 2018 05:55 pm
Also Read
View All