रायगढ़

आने वाले दिनों में निगम कर्मचारियों को वेतन के पड़ सकते हैं लाले, पढि़ए खबर…

- राजस्व विभाग के कर्मचारियों को चुनावी कार्य में लगाया गया

less than 1 minute read
Oct 12, 2018
आने वाले दिनों में निगम कर्मचारियों को वेतन के पड़ सकते हैं लाले, पढि़ए खबर...
आने वाले दिनों में निगम कर्मचारियों को वेतन के पड़ सकते हैं लाले, पढि़ए खबर...

रायगढ़. आचार संहिता लगते ही नगर निगम के सभी कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में लगा दिए गए। इससे राजस्व का काम ठप हो गया है। राजस्व नहीं आने की वजह से आने वाले दिनों में नगर निगम को वेतन के लाले पडऩे की संभावना है। इस माह के पहले सप्ताह में ही आचार संहिता की घोषणा कर दी गई है। वहीं नगर निगम के राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया। आचार संहिता लगते ही नगर निगम के कर्मचारियों को सबसे पहले बिना पोस्टर को निकालने के साथ राजनीतिक दलों द्वारा विभिन्न स्थानों पर किए गए वॉल पेंटिंग को भी मिटाने का निर्देश दिया गया।

ऐसे में नगर निगम के द्वारा आचार संहिता लगने के बाद से ही इस कार्य को किया जा रहा है। मौजूदा समय में शहर के विभिन्न स्थानों से बैनर पोस्टर निकालने के अलावा वॉल पेंटिंग को मिटाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा चुनाव के अन्य कार्य को करने की ड्यूटी भी दी गई है। नगर निगम में चुनावी कार्य करने वाले कर्मचारियों पर गौर करें तो इसमें सबसे ज्यादा राजस्व विभाग के कर्मचारी होते हैं। अब जब राजस्व विभाग के कर्मचारियों को चुनावी कार्य में लगाया गया है तो राजस्व वसूली का कार्य प्रभावित हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम के द्वारा जितने राजस्व वसूली की जाती है उसका अधिकांश हिस्सा कर्मचारियों के वेतन पर खर्च किया जाता है ऐसे में अब जब राजस्व वसूली नहीं हो रही है तो आने वाले दिनों में निगम कर्मचारियों को वेतन के लिए परेशानी भी होगी।

Published on:
12 Oct 2018 04:55 pm