रायगढ़

सी वीजिल में पहली शिकायत नंदेली से दर्ज, की गई कार्रवाई

शिकायतों में कार्रवाई कर निराकरण

2 min read
Oct 24, 2018
शिकायतों में कार्रवाई कर निराकरण

रायगढ़. विधानसभा चुनाव में आचरण संहिता के उल्लंघन को लेकर अब तक जिले में 25 शिकायत आ चुकी हैं। इसमें 20 शिकायतों में कार्रवाई कर निराकरण किया गया है तो वहीं 5 की जांच प्रक्रिया में है। इसमें से एक शिकायत सी वीजिल से प्राप्त हुई थी तो वहीं 24 शिकायत अलग-अलग माध्यमों से प्रशासन तक पहुंची थीं। यह जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान कलक्टर शम्मी आबिदी ने दी।


मंगलवार शाम 5 बजे कलक्टोरेट सभाकक्ष में निर्वाचन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में कलक्टर ने बताया कि सी वीजिल के लिए अलग से कंट्रोल रूम जिला स्तर पर बनाया गया है। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक अलग सिस्टम ऑपरेटर व नोडल अधिकारी नियुक्त किया है जो कि लगातार वेबसाईट पर नजर रखे हुए हैं।

ये भी पढ़ें

Video gallery : गरबे के धुन से लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक


इसमें अब तक एक शिकायत आई है जिसमें नंदेली क्षेत्र के बिजली पोल में पोस्टर चस्पा करने की शिकायत की गई थी। उक्त शिकायत के पर तत्काल संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए पोस्टर को फड़वाया गया और बिजली पोल से पोस्टर फाड़ते हुए फोटो उसमें अपलोड किया गया है। कलक्टर ने बताया कि इसके अलावा सीधे निर्वाचन आयोग या फिर अन्य माध्यमों में किए गए 24 शिकायतों में भी 19 में कार्रवाई कर उसका निराकरण कर दिया गया है।


वहीं 5 शिकायत में जांच की प्रक्रिया चल रही है। कलक्टर ने बताया कि सी वीजिल में कोई भी आसानी से शिकायत कर सकता है। इसमें खास बात यह है कि अगर शिकायतकर्ता नाम बताना चाहता है तो वह नाम दर्ज कर सकता है नहीं तो अज्ञात लिखकर भी शिकायत कर सकता है। इसमें शिकायत के साथ खींची गई तत्काल की फोटो व वीडियो भी अपलोड हो सकती है।


आरओ व एआरओ नियुक्त
लैलूंगा विधानसभा के लिए घरघोड़ा एसडीएम अशोक कुमार मारबल को आरओ तो लैलूंगा एसडीएम अभिषेक गुप्ता केा एईआरओ नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार रायगढ़ के लिए कलक्टर शम्मी आबिदी आरओ और भागवत जायसवाल एईआरओ, सारंगढ़ के लिए अपर कलक्टर सुखनाथ अहिरवार आरओ तो एसडीएम सारंगढ़ हितेश बघेल एईआरओ , खरसिया के लिए जिला पंचायत सीईओ चंदन त्रिपाठी आरओ तो खरसिया एसडीएम गिरीश रामटेके एईआरओ, धरमजयगढ़ के लिए अपर कलक्टर हरीश एस आरओ तो धरमजयगढ़ एसडीएम नंदकुमार चौबे एईआरओ नियुक्त किया गया है।


26 से शुरू होगा नामांकन
आयोग द्वारा घोषित तिथि के बारे में अवगत कराते हुए कलक्टर ने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू होगी जो कि 2 नवंबर तक सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगा। वहीं 2 नवंबर से संवीक्षा किया जाएगा। 5 नवंबर को नाम वापसी इसके बाद प्रतिक चिन्ह का आबंटन किया जाएगा। मतदान 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी इसके बाद मतगणना का कार्यक्रम 11 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें

अष्टमी को मंदिरों में उमड़ी भीड़, पंडालों के देवी दर्शन के लिए भी लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता

Published on:
24 Oct 2018 04:26 pm
Also Read
View All