अंचल मंदिरों में भी धूम
इसके अलावा जांजगीर-चांपा जिले के चंद्रपुर स्थित चंद्रहासिनी देवी, नाथलदाई के दर्शन के लिए भी लोग पहुंच रहे हैं। साथ ही जांजगीर-चांपा के ही अष्टभुजी मंदिर भी प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसके अलावा तराईमाल स्थित बंजारी मंदिर में भी प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इन प्रमुख स्थानों के अलावा शहर के बुढ़ीमाई, अनाथालय की दुर्गा मंदिर में भी सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।