कई बार हो चुका है हादसा
इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही से कई बार हादसा हो चुका है। इस बात को लेकर लोगों के द्वारा मरीन ड्राइव मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाए जाने की मांग भी की जा चुकी है, लेकिन यातायात विभाग इस पर कार्रवाई नहीं की। ऐसे में रात होते ही इस मार्ग पर भारी वाहनों की रेलमपेल लगी रहती है। बताया जा रहा है कि दो वर्ष पहले कुछ मवेशी भी भारी वाहन की चपेट में आए गए थे।