19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raigarh / वृद्ध के खेत में लगे धान फसल को काटकर ले गए चोर, सात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

वृद्ध के खेत में लगे धान फसल को काटकर ले गए चोर, सात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा के कुरोपहरी निवासी परमेश्वर पैंकरा पिता सोमरा पैंकरा (65) गांव स्थित अपने स्वर्णा एवं 1010 धान की फसल लगाया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Jayant Kumar Singh

•

Updated: 16 Oct 2018, 7:45 PM IST

वृद्ध के खेत में लगे धान फसल को काटकर ले गए चोर, सात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

वृद्ध के खेत में लगे धान फसल को काटकर ले गए चोर, सात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

रायगढ़. लैलूंगा थाना क्षेत्र के एक वृद्ध द्वारा अपने खेत में लगाए गए पूरे धान की फसल को काट कर गांव के कुछ लोग चोरी कर ले गए। वृद्ध की रिपोर्ट पर पुलिस ने साल लोगों के खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा के कुरोपहरी निवासी परमेश्वर पैंकरा पिता सोमरा पैंकरा (65) गांव स्थित अपने स्वर्णा एवं 1010 धान की फसल लगाया था। 14 अक्टूबर की सुबह 07 बजे उसके खेत में पूरे फसल को गांव के शंकर लोहर, रामवती, नानमति, फुलवति, शोभामती, लतिका व किशोरी काटकर ले गए। पुलिस ने बताया कि वृद्ध साल भर अपनी फसल की सेवा कर रहा था। वहीं धान फसल पक कर तैयार हो गया था। उसी समय आरोपियों ने उसकी चोरी कर ली। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।