19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raigarh / इस बात को लेकर बढ़ा विवाद, दो महिलाओं ने एक महिला को जमकर धुना, सिर व मुंह में आई गंभीर चोट

इस बात को लेकर बढ़ा विवाद, दो महिलाओं ने एक महिला को जमकर धुना, सिर व मुंह में आई गंभीर चोट

- घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Jayant Kumar Singh

•

Updated: 16 Oct 2018, 6:29 PM IST

इस बात को लेकर बढ़ा विवाद, दो महिलाओं ने एक महिला को जमकर धुना, सिर व मुंह में आई गंभीर चोट

इस बात को लेकर बढ़ा विवाद, दो महिलाओं ने एक महिला को जमकर धुना, सिर व मुंह में आई गंभीर चोट

रायगढ़. जूटमिल चौकी क्षेत्र की दो महिलाओं ने किस्ती पैसा पटाने की बात पर एक महिला को जमकर धुना। हाथ मुक्के से खूब घूंसा लगाया। इस घटना से आहत महिला के चेहरा, सिर, मुंह, नाक में गंभीर रूप से चोट आई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया जम्बो साहू पति समारू साहू 45 वर्ष फटहामुड़ा में किराए के मकान में रहती है। उसने अपनी पड़ोसी चिखल्हीन व गेंदबाई साहू के साथ एचडीएफसी बैंक ढिमरापुर से किस्ती में पैसा ली थी। 15 अक्टूबर की शाम 6.30 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी वहां पर चिखल्हीन साहू व गेंदबाई साहू आ गईं और किश्ती पैसा पटाने की बात पर विवाद करते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए जम्बो साहू की हाथ-मुक्के से पिटाई कर दी। इस घटना में जम्बो बाई के चेहरे में काफी चोट आई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपी महिला के खिलाफ धारा अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।