रायगढ़

घर में सोए मां व उसके 5 साल के बेटे की धारदार हथियार से कर दी गई हत्या

हत्या की जानकारी मृतिका के पति को दोपहर करीब एक बजे हुई

2 min read
Jul 18, 2018
हत्या की जानकारी मृतिका के पति को दोपहर करीब एक बजे हुई

रायगढ़. खरसिया के ग्राम चोढ़ा में घर अंदर सोए मां व उसके 5 साल के बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। संदिग्ध परिस्थिति में हुई हत्या की जानकारी मृतिका के पति को दोपहर करीब एक बजे हुई। जब वो अपने बीमार पिता का खरसिया से इलाज करा कर घर लौटा। इसके बाद मां-बेटे की हत्या की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी, डॉग स्काएड व फोरेसिंक एक्सपर्ट के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

बाढ़ में फंस जाएं तो क्या करें जानिए यहां, प्रशासन ने मॉकड्रिल करके लोगों समझाया


खरसिया पुलिस की नींद उस समय उड़ गई। जब थाना क्षेत्र के ग्राम चोढ़ा में एक मां व उसके 5 साल के बेटे की धारादार हथियार से हत्या करने की खबर मिली। जिसके बाद पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच मेंं जुट गए। एसडीओपी खरसिया अशोक वाडेगांवकर ने बताया कि वीर ङ्क्षसह कंवर अपने बीमार पिता का इलाज कराने के लिए अपने बड़े भाई धनसिंह कंवर के साथ सोमवार की रात खरसिया गया था। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे जब वो अपने पिता का इलाज करा कर लौटा और घर का दरवाजा खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।


सामने जमीन पर उसकी 30 वर्ष की पत्नी जगरमति कंवर की खून से लथ-पथ लाश जमीन पर पड़ी हुई थी। वहीं उसके 5 साल का बेटा जीतू कंवर की लाश भी खाट पर पड़ी हुई थी। जिसके बाद वीर सिंह ने शोर मचाया। उसके बाद घर के अन्य सदस्य व ग्रामीणों को इस हत्या के बारे में जानकारी हुई। खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए थे। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए खोजी कुत्ते के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट की भी इस हत्या के मामले में मदद ली जा रही है।


बिखरे थे घर के सभी सामान, उलझी पुलिस
घटना स्थल का निरीक्षण के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतिका का जहां शव रखा हुआ है। उसके आसपास के सामान बिखरे हुए हैं। वहीं पति के गैर मौजूदगी में 5 साल बच्चे को घाट पर छोड़कर मां, जमीन पर कैसे सो सकती है। मृतिका के शव को देख, बचाव को लेकर संघर्ष के भी संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में, पुलिस इस मामले में फिल्हाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। पुलिस के अधिकारी की माने तो परिजनों को सामान्य होने के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा। फिल्हाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


देवरानी की हत्या, पर जेठानी है अंजान
पुुलिस ने मां-बेटेे के शव को देख इस बात की आशंका व्यक्त कर रही है आरोपी ने सोमवार की देर रात इस घटना को अंजाम दिया है। जबकि उस समय मृतिका का पति, उसका जेठ अपने बीमार पिता को इलाज के लिए खरसिया ले गए थे। जबकि घर में मृत देवरानी जगरमति की जेठानी व उसके बच्चे थे।

पर पुलिस की पूछताछ में जेठानी ने हत्या के बारे में खुद को अनभिज्ञ बताताया है। उसकी मानेे तो एक ही घर दो अलग-अलग हिस्से में हम रहते जरूर है। पर सोमवार की रात उसे ऐसी कोई आहट या शोर नहीं सुनाई पड़ी। जिससे उसकी नींंद खुल सके। इधर मंगलवार की दोपहर तक देवरानी व उसके बच्चे के घर से बाहर नहीं निकलना व जेठानी द्वारा खोज खबर नहीं लेना, कई सवालों को जन्म दे रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

इन 28 गांवों के लोग आज भी जी रहे गुलामी की ऐसी जिंदगी, यहीं सजती है डोली और उठती है अर्थी

Published on:
18 Jul 2018 05:31 pm
Also Read
View All