रायगढ़

ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़, 4 नाबालिग को बेचने जा रहा था आरोपी, गिरफ्तार

Raigarh Crime News: कापू और धरमजयगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मानव तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए 4 नाबालिग लड़कियों को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराकर उनके परिजनों को सौंपा है। इस मामले में कापू पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2023, 3:21 PM IST
human_trafficking_racket_case.jpg

CG Crime News: कापू और धरमजयगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर मानव तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए 4 नाबालिग लड़कियों को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराकर उनके परिजनों को सौंपा है। इस मामले में कापू पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

इस संबंध में मिली जानकारी केअनुसार थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को बीते दिनों ग्रामीणों से सूचना मिली कि ग्राम पारेमेर का पुनाराम यादव, दुर्जन यादव और पुनाराम का पुत्र खीरो सागर कुछ गांव में लड़के-लड़कियों को महानगरों में अच्छा काम दिलाने को लेकर चर्चा किया है। थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को उनके झांसे में ना आकर पुनाराम और उनके साथियों पर निगाह रखने कहते हुए उच्च अधिकारियों को जानकारी से अवगत कराया। थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा अपने थाने की टीम के साथ तत्काल धरमजयगढ़ बस स्टैंड पहुंचे। जहां 3 व्यक्तियों के साथ 4 नाबालिक लड़कियां बस का इंतजार करते मिली जिन पर संदेह होने से थाना प्रभारियों द्वारा तीनों व्यक्यिों से पूछताछ की गई।

पूछताछ में उनका जवाब संतोषजनक नहीं होने पर महिला कांस्टेबल द्वारा लड़कियों को अपने विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर लड़कियों ने बताया कि वे तीन व्यक्ति उन्हें काम दिलाने के लिए बस से रायगढ़ और रायगढ़ से दूसरे शहर लेकर जा रहे हैं। थाना प्रभारी धरमजयगढ़ द्वारा थाना प्रभारी कापू को संदेहियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी साझा करने पर थाना प्रभारी कापू द्वारा गवाहों एवं बालिकों के परिजनों के समक्ष जांच की। जिसमें सभी लड़कियां नाबालिक पाई गई जिन्हें उनके परिजनों की सहमति के बिना आरोपियों द्वारा बहला-फुसलाकर अन्यत्र स्थान ले जाना पाया गया। थाना प्रभारी कापू द्वारा अपहरण एवं मानव तस्करी के अपराध में तीनों आरोपी दुर्जन यादव पिता भुवन यादव उम्र 40 साल, खीरोसागर यादव पिता पुनाराम यादव उम्र 25 साल, पुनाराम यादव पिता स्वर्गीय मुनू राम यादव 50 साल सभी निवासी पारेमेर थाना कापू जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम कर रही लोगों को जागरूक

जिले के धरमजयगढ़ और लैलूंगा तहसील के कुछ गांव से युवक-युवतियों एवं नाबालिकों को महानगरों में अच्छा काम दिलाने के बहाने प्लेसमेंट एजेंसियों के हवाले किए जाने की घटनाएं पूर्व में आती रही है। इस पर प्रशासन व पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जाती है। इसको लेकर पुलिस विभाग आपरेशन मुस्कान भी चला रही है। इसके अलावा पुलिस समय-समय पर गांव-गांव में जन चौपाल एवं चलित थाना जैसे कार्यक्रम कर ग्रामीणों को जागरुक कर रही है। इसमें यह बताया जाता है कि ऐसे प्रलोभन में ना आए और ऐसी कोई भी सूचना तत्काल नजदीकी थाने को दी जाए।

Updated on:
5 Dec 2023, 3:21 PM IST
Published on: