वहीं कई विधानसभा की बात करें तो निर्दलीय प्रत्याशी से नोटा को ज्यादा वोट मिला है। जांजगीर-चांपा सीपीआई से बसंत साहू को 722, एनयूपी ज्योति सिंह 141, पीआरपी नीलम को 132, निर्दलीय सुरेन्द्र यादव को 398 वोट मिले। अकलतरा विस में निर्दलीय प्रत्याशी महेत्तर गोड़ 608, शैल कुमार 547, सपा जीवन लाल 475, निर्दलीय राजेश 465 वोट मिले। पामगढ़ में अपाआई संतोष खूंटे 600, निर्दलीय मयाराम 569, असपा मयाराम नट 381, जकांछ दिनेश 305 वोट मिले। इसके अलावा 69 प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी। तीनों विस में नोटा को इन प्रत्याशियों से वोट गए।