सामान्य शब्दों में समझा जाए तो मिट्टी धरातल की ऊपरी सतह को कहा जाता है। जिसका निर्माण रेत, क्ले, ह्यूमस (वनस्पति अंश) एवं अन्य खनिजों से होता है। मिट्टी हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह भोजन, कपड़े, आश्रय और दवा समेत जीवन के चार प्रमुख साधनों का स्रोत है। इसलिए इसके संरक्षण पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।