सोमवार दोपहर छात्रा घर जाने के लिए निकली थी, इस दौरान साजापाली निवासी योगेश साहू पहुंचा और छात्रा से बातचीत के दौरान आग बबूला होकर हाथ में रखे मुर्गा काटने के चापड़ से गर्दन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल छात्रा वहीं गिर गई और आरोपी वहां से भाग निकला। छात्रा को लहूलुहान हालत में देख गुजर रहे राहगीरों ने 112 की सहायता से घायल छात्रा को कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए दाखिल कराया है। छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही कोटा पुलिस ने शिकायत पर अपराध दर्ज कर फरार सनकी आशिक की तलाश कर रही है। वहीं इस घटना ने इलाके में सनसनी की स्थिति निर्मित कर दी है। लोग छात्रा के ठीक होने की कामना कर रहे हैं।