बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में कुल 213820 मतदान हुआ। जमानत बचाने के लिए प्रत्याशियों को 12829 मत पाना जरूरी था। भाजपा और कांग्रेस ने इस आंकड़े को पार कर लिया, लेकिन दूसरे प्रत्याशी 5400 मत तक नहीं पहुंच पाए। बिल्हा विधान सभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, जेसीसीजे और 8 रजिस्टर्ड राजनीति पार्टी व 10 समेत 21 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।