8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP in Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में CM व मंत्री की रेस में कौन है शामिल? बस एक क्लिक में जानिए यहां…

Chhattisgarh Election Breaking News: बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिले की 9 विधानसभा सीटों में भाजपा ने 7 पर जीत दर्ज की है। इन 7 सीटों में 5 ऐसी सीटें हैं जहां भाजपा के दिग्गज नेताओं ने जीत दर्ज की है। इनमें से लोरमी विधायक व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव सीएम पद के दावेदारों की होड़ में शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 5 Dec 2023, 12:13 PM IST

contender_for_cabinet.jpg

Winning Candidates Chhattisgarh : बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिले की 9 विधानसभा सीटों में भाजपा ने 7 पर जीत दर्ज की है। इन 7 सीटों में 5 ऐसी सीटें हैं जहां भाजपा के दिग्गज नेताओं ने जीत दर्ज की है। इनमें से लोरमी विधायक व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव सीएम पद के दावेदारों की होड़ में शामिल हैं।

वहीं बिलासपुर विधायक अमर, तखतपुर विधायक धर्मजीत, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक कैबिनेट मिनिस्टर की होड़ में शामिल हैं। बिलासपुर विधानसभा सीट से 5 बार चुनाव जीतने और 3 पंचवर्षीय में प्रदेश में कैबिनेट मिनस्टर रहने वाले अमर अग्रवाल इस बार भी कैबिनेट मिनस्टर की दौड़ में शामिल हैं।

यह भी पढ़े: CG Election Result 2023: 6 सीटों के 108 प्रत्याशियों में केवल 14 बचा पाए जमानत

2018 चुनाव में उन्हें पराजित होना पड़ा था, लेकिन इस बार जीत मिलने और अनुभवी होने के कारण वे कैबिनेट मिनिस्टर की दौड़ में शामिल हैं। इसके साथ ही धरमलाल कौशिक 2018 चुनाव में जीतने के बाद विधानसभा अध्यक्ष बने थे। अधिवक्ता होने के कारण उन्हें कानून और संविधान का ज्ञान होने के कारण इस बार वे कैबिनेट मिनिस्टर की दौड़ में शामिल हैं। इसी प्रकार लोकसभा और विधानसभा समेत कुल 11 बार चुनाव जीतने वाले पुन्नूलाल मोहले खाद्यमंत्री रह चुके हैं। सीनियर होने के कारण वे भी कैबिनेट मिनिस्टर की दौड़ में शामिल हैं। वहीं हाल ही में भाजपा में शामिल होकर तखतपुर से चुनाव जीतने वाले धर्मजीत सिंह भी लगातार आधा दर्जन से अधिक बार चुनाव जीत चुके हैं। सीनियर होने के कारण वे भी कैबिनेट मिनिस्टर की दौड़ में शामिल हैं।

साव सीएम की दौड़ में शामिल

प्रदेश में दिग्गज नेताओं के बीच से सीएम का चुनाव होना है। इसमें मुख्य रूप से पूर्व सीएम रमन सिंह, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णु देव साय, ओपी चौधरी शामिल हैं। इन तीनों नामों के बीच लोरमी से चुनाव जीतने वाले बिलासपुर सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव भी सीएम पद की दौड़ में शामिल हैं।

यह भी पढ़े: Train Alert: छत्तीसगढ़ में तूफान का असर, आज से यह 70 ट्रेनें हुई रद्द...फटाफट देखें सूची