रायगढ़

Ind Synergy Plant: इंड सिनर्जी बड़ा हादसा! 45 फीट की ऊंचाई से गिरा वेल्डर, दर्दनाक मौत

Ind Synergy Plant: इंड सिनर्जी प्लांट में हॉपर प्लेटफार्म पर काम कर रहे एक वेल्डर 45 फीट की ऊंचाई से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2025, 1:34 PM IST
Ind Synergy Plant (Photo source- Patrika)
Ind Synergy Plant (Photo source- Patrika)

Ind Synergy Plant: इंड सिनर्जी प्लांट में हॉपर के प्लेटफार्म में चैनल वेल्डिंग के लिए मंगलवार शाम को एक वेल्डर 45 फीट ऊचाई पर चढ़कर काम कर रहा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास काम कर है अन्य कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना कंपनी प्रबंधन को दी और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान मौत हो गई।

स्टॉक हाउस के पास हॉपर में प्लेटफॉर्म

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के औरंगाबाद जिले के रीषयप थानांतर्गत ग्राम देउरी नेवरा निवासी श्रीकांत कुमार सिंह पिता अर्जुन सिंह (21 वर्ष) रायगढ़ के पूर्वांचल स्थित कोटमार में संचालित इंड सिनर्जी पावर प्लांट में एजी कंट्रक्शन के अंतर्गत वेल्डर का काम करता था। 14 अक्टूबर की शाम से रात उसकी ड्यूटी थी। बताया जाता है कि कंपनी के स्टॉक हाउस के पास हॉपर में प्लेटफॉर्म बनने का काम चल रहा था।

इससे देर शाम लगभग साढे़ 6 बजे श्रीकांत हॉपर पर करीब 15 मीटर यानी 45 फीट ऊपर प्लेटफार्म में चढ़कर चैनल वेल्डिंग का काम कर रहा था। इस दौरान अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इससे श्रीकांत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना होते ही वहां काम कर रहे अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गई। इस हादसे से श्रीकांत के शरीर के बाहरी के अलावे अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटे आई थी।

Ind Synergy Plant: हादसे की सूचना संबंधित ठेकेदार ने कंपनी प्रबंधन को देते हुए आनन-फानन में घायल वेल्डर को रायगढ़ के मेट्रो हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। बुधवार को अस्पताल द्वारा इसकी सूचना चक्रधरनगर पुलिस को दी गई। इससे पुलिस ने शव को मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा जहां मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही उक्त मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

सुरक्षा पर सवाल

एजी कंट्रक्शन में बिगत दो साल से श्रीकांत कुमार सिंह बतौर वेल्डर के रूप में काम करने करता था। जानकारों की माने तो हॉपर में 45 फीट ऊपर चढ़कर प्लेटफार्म में चैनल वेल्डिंग वर्क के दौरान श्रीकांत को सुरक्षा के लिए जो जरूरी संसाधन पहनना था। उसके पास नहीं था। यही वजह है के सुरक्षा इंतजाम में चूक होने के कारण श्रमिक की जान चली गई। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Updated on:
16 Oct 2025, 1:34 PM IST
Published on: