रायगढ़

नटराज होटल संचालक को निगम की नोटिस संचालक को अव्यवस्था दूर करने दिया गया निर्देश

नटराज होटल संचालक को निगम की नोटिस संचालक को अव्यवस्था दूर करने दिया गया निर्देश

2 min read
Jul 14, 2018
नटराज होटल संचालक को निगम की नोटिस संचालक को अव्यवस्था दूर करने दिया गया निर्देश

रायगढ़. खाद्य पदार्थों में खुले में रखने के साथ लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले नटराज होटल संचालक को नगर निगम ने नोटिस थमाया है। वहीं नोटिस के माध्यम से होटल में कार्य करने वाले कर्मचारियों का फिटनेश प्रमाण पत्र भी मांगा है। इसके अलावा साफ-सफाई के साथ पीने का स्वच्छ पानी रखने का निर्देश भी दिया गया है। यह कार्रवाई नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी के द्वारा की गई है।


बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जी ईश्वर राव अन्य कर्मचारियों के साथ रेलवे स्टेशन स्थित होटल नटराज में निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान होटल संचालक के द्वारा कच्चा समोसा खुले में रखा हुआ था। इसके अलावा समोसा के मशाला के रूप में उपयोग किए जाने वाले आलू को भी उबाल कर खुले में ही रखा गया था। बताया जा रहा है

ये भी पढ़ें

एक सप्ताह मेंं दूसरी बार शहर में चाकूबाजी, घायल को पहुंचाया अस्पताल

कि खुले में खाद्य पदार्थ रखने से फूड पायजनिक की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा पास ही होटल की एक महिला कर्मचारी बर्तन साफ कर रही है। बताया जा रहा है कि जहां बर्तन की सफाई की जा रही थी, वहां पहले से काफी गंदगी थी। इसके अलावा फर्श को भी नहीं धुलवाया गया था। इसकी वजह से होटल में गंदगी फैल रही थी।

इस लापरवाही को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित होटल संचालक को नोटिस जारी किया है। वहीं नोटिस में होटल में कार्यरत कर्मचारियों के फिटनेश प्रमाण पत्र की मांग की गई है, जिसे एक सप्ताह के भीतर निगम में जमा करना है। इसके अलावा होटल में आने वाले ग्राहकों के लिए पानी का पानी साफ बर्तन पर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही होटल की दीवार काफी गंदा था। ऐसे में उक्त दीवार की गंदगी साफ करवाए जाने का निर्देश भी होटल संचालक को दिया गया है।


यह भी दिया निर्देश
नोटिस के माध्यम से होटल संचालक को यह भी निर्देश दिया गया है कि बर्तन को साफ करने के लिए सर्प के साथ गर्म पानी का उपयोग करने का निर्देश भी दिया गया है। वहीं खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने के अलावा खाद्य सामग्री बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी के तेल उपयोग करने का निर्देश भी दिया गया है।


कुछ पर ही कार्रवाई
शहर में इस तरह के कई होटल है, जो न तो होटल में साफ-सफाई रखते हैं और ना ही खाद्य सामग्रियों को ढंक कर रखते है। इसके बाद भी संबंधित होटलों में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होती। यह पहला मर्तबा होगा जब नगर निगम के द्वारा होटल में इस प्रकार की कार्रवाई की गई है। हालांकि त्योहारी सीजन में नगर निगम के अलावा फूड एवं सेफ्टी विभाग की टीम कार्रवाई करती है, लेकिन निगम के द्वारा इस तरह की कार्रवाई नहीं की जाती।


-होटल में निरीक्षण किया गया था। इस दौरान वहां गंदगी नजर आई। इस बात को लेकर होटल संचालक को नोटिस जारी करते हुए सुधार के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यहां आने वाले किसी को ग्राहक को परेशान होना नहीं पड़े।
-जी ईश्वर राव, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम

ये भी पढ़ें

Social pride : तीन दिन तक भूखा रहा, मिर्च पावडर खाकर मिटाई भूख, पर जिंदा रखा कलाकार को
Published on:
14 Jul 2018 08:28 pm
Also Read
View All