रायगढ़

कांग्रेस कार्यालय से प्रधानमंत्री मोदी के नाम लिखी गयी चिट्ठियां हो गयी चोरी, FIR दर्ज

रोज की तरह आज सुबह जब जिला कांग्रेस कमेटी भवन की देखरेख करने वाला वहां पहुचा तो कार्यलय का ताला टुटा गए था। उसने तुरंत मामले की सुचना पदाधिकारियों समेत कोतवाली पुलिस को भी दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2019, 8:03 PM IST
narendra_modi.jpg
PM MODI

रायगढ़. जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर LED टीवी के साथ हजारों किसानों के हस्ताक्षर किए गए प्रधानमंत्री के नाम पत्र को चुरा लिया है। कार्यकर्ताओं ने इस सम्बन्ध में कोतवाली पुलिस को मामले की सुचना दी और अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार रोज की तरह आज सुबह जब जिला कांग्रेस कमेटी भवन की देखरेख करने वाला वहां पहुचा तो कार्यलय का ताला टुटा गए था। उसने तुरंत मामले की सुचना पदाधिकारियों समेत कोतवाली पुलिस को भी दी।

कार्यालय के अंदर से LED टीवी और आलमारी में रखा किसानो द्वारा लिखा गया प्रधानमंत्री के नाम पत्र गायब थे। पुलिस ने टीवी और दस्तावेज चोरी होने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Published on: