1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैबिनेट मंत्री ने एक बार फिर दिया विवादित बयान, हेमा मालिनी के बारे में कही ये आपत्ति जनक बात

अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले मंत्री कवासी लखमा ने फिर से विवादित बयान दिया है। कुरुद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अजय चंद्राकर विधायक है। उन्हें ही निशाना बनाते हुए उन्होंने ये बयान दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 12 Nov 2019, 10:18 PM IST

kawasi_and_hema_malini.jpg

धमतरी. कांग्रेसी मंत्री कवासी लखमा और विवादों का चोली दामन जैसा साथ है। कैबिनेट मंत्री बनने से पहले सपथ लेने से लेकर अबतक कई बार विवादों के कारण उन्होंने सुर्खियां बटोरी हैं। एक बार फिर वह अभिनेत्री हेमा मालिनी के बारे में आपत्ति जनक टिपण्णी कर विवादों में आ गए हैं।

रायपुर मेयर प्रमोद दुबे अयोध्या राम मंदिर के लिए देंगे 1 लाख, पार्षदों से भी वेतन देने की अपील

कुरुद में आयोजित पट्टा वितरण कार्यक्रम में पहुंचे आबकारी मंत्री कवासी लखमा मंच से प्रदेश की सड़कों की हालत बयां कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि वो आदिवासी क्षेत्र से आते हैं फिर भी उनके विधानसभा क्षेत्र में सड़क हेमा मालिनी के गाल जैसी है।

कांग्रेस विधायक ने महिला अधिकारी को दी धमकी, कहा- मैं बहुत खतरनाक विधायक हूं, चाह दूं तो यहां रह नहीं पाओगी

जबकि कुरुद क्षेत्र की सड़कों में जगह-जगह ढेर सारे गढ्ढे हैं। कुरुद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के अजय चंद्राकर विधायक है। उन्हें ही निशाना बनाते हुए उन्होंने ये बयान दिया है।

आपको बता दें कि इनदिनों प्रदेश में सड़कों के गढ्ढों को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। जहाँ कांग्रेस गढ्ढों के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताते हुई मरम्मत की बात कह रही है। वही भाजपा का कहना है कि वर्तमान सरकार के पास इतना पैसा ही नहीं है की वह सड़कों की मरम्मत करा सके।

ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचे खनिज अधिकारी, कार्यवाही से गुस्साए खनन माफिया ने किया ट्रक से कुचलने का प्रयास