रायगढ़

लोको पायलट ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक, बजाया हार्न पर नहीं बच सकी जान, पढि़ए खबर…

मालगाड़ी के लोको पायलट ने जब उसे देखा तो कई बार हॉर्न मारकर उठने के लिए आगाह किया लेकिन वह ट्रैक से नहीं हटा।

2 min read
Apr 03, 2018

रायगढ़. मरने की नीयत से एक अज्ञात व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर आकर लेट गया। जब मालगाड़ी के चालक ने उसे देखा तो हॉर्न देकर आगाह किया, लेकिन वह तो मरने आया था, इसलिए ट्रैक से नहीं हटा। आखिरकार लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक मारी लेकिन ट्रेन रुक न सकी और उक्त व्यक्ति के ऊपर चढ़ गई। जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। यह बात लोको पायलट ने रेलवे अधिकारियों से कही। घटना खरसिया चौकी क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें

एक्ट में संशोधन का विरोध, बंद कराने हजारों लोग उतरे सड़क पर, सारंगढ़ में जमकर तोड़-फोड़, पुलिस रही मौन

02 अप्रैल की सुबह खरसिया रेलवे स्टेशन से खरसिया चौकी पुलिस को सूचना दी गई कि एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 50 वर्ष की खरसिया रेलवे स्टेशन से करीब एक किमी दूर राबर्टसन की ओर मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलते की चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। मौके पर पहुंचे खरसिया चौकी के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी राठौर ने बताया कि जांच में उसे पता चला कि उक्त व्यक्ति मरने की नीयत से रेलवे ट्रैक पर आकर लेटा था।

मालगाड़ी के लोको पायलट ने जब उसे देखा तो कई बार हॉर्न मारकर उठने के लिए आगाह किया लेकिन वह ट्रैक से नहीं हटा। इसके बाद उसने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाई पर ट्रेन रूक नहीं पाई और अज्ञात व्यक्ति ऊपर चढ़ गई। जिससे उसके दो टुकड़े हो गए। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। वहीं उसकी शिनाख्ती की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति लुंगी और स्लीपर पहना हुआ है, जिससे यह प्रतीत होता है कि वह आसपास के क्षेत्र का ही है। फिलहाल उसकी शिनाख्ती के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है, ताकि उसका शव उसके परिजनों को सौंपा जा सके।

ये भी पढ़ें

लाउड स्पीकर का बैट्री हुआ खत्म, यात्रियों को मुंह से ही देनी पड़ी 182 की जानकारी
Published on:
03 Apr 2018 12:45 pm
Also Read
View All