रायगढ़

CG Suicide: प्रेम कहानी का अंत, एक ही फंदे से लटकती मिली गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की लाश

CG Suicide: महुआ बिनने छाल क्षेत्र के एडूकला जंगल गए ग्रामीणों ने एक ही फंदे पर युवक और युवती की फांसी पर लटकती लाश देखी। जिसके बाद पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
2 min read
Apr 09, 2026
CG Suicide: प्रेम कहानी का अंत, एक ही फंदे से लटकती मिली गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की लाश

CG Suicide: रायगढ़ के ग्राम एडूकला के जंगल स्थित पेड़ पर बुधवार की सुबह एक ही फंदे में युवक-युवती की लटकती लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। उक्त घटना छाल थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जंगल में आसपास के ग्रामीण महुआ बीनने गए थे।

इसी दौरान उन्होंने पेड़ पर युवक और युवती को फांसी के फंदे पर लटकते हुुए देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच से पता चला कि मृतक ग्राम भुंडीबहरी निवासी राजकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया पिता (20) हैं, जिन्होंने एक ही फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

बुधवार की सुबह महुआ बिनने छाल क्षेत्र के एडूकला जंगल गए ग्रामीणों ने एक ही फंदे पर युवक और युवती की फांसी पर लटकती लाश देखी। जिसके बाद पूरे घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद छाल थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को फंदे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतकों की शिनाख्त रामकुमार अगरिया 25 साल और परमेश्वरी अगरिया 20 साल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि एक पेड में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा।

बॉयफ्रेंड के घर पर गर्लफ्रेंड ने लगाई फांसी

आपको बता दे हाल ही में बिलासपुर के मल्हार क्षेत्र की युवती का ग्राम धनगवा निवासी राजू लहरिया (33) के साथ लव अफेयर था। दोनों अक्सर एक दूसरे से मिलते थे। युवती बार-बार शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन उसका प्रेमी राजू टालमटोल करता रहा। 24 फरवरी को युवती राजू के घर पहुंच गई। इस दौरान राजू ने अपने घर पर ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

इसके बाद जैसे ही युवती ने शादी की बात कही तो प्रेमी ने मना कर दिया। इससे नाराज युवती उसके घर में रहने लगी। इस बात से नाराज प्रेमी राजू घर छोड़ कर भाग गया। फोन करने पर प्रेमी फोन भी उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद युवती परेशान होकर मानसिक दबाव में आ गई।

Updated on:
09 Apr 2026 01:21 pm
Published on:
09 Apr 2026 01:21 pm