रायगढ़

अनियंत्रित ट्रेलर ने मोपेड सवार को मारी ठोकर, एक की मौत दूसरा घायल

- नाराज लोगों ने किया चक्काजाम, समझाईशर देने में जुटी पुलिस
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 4:34 PM IST
अनियंत्रित ट्रेलर ने मोपेड सवार को मारी ठोकर, एक की मौत दूसरा घायल
अनियंत्रित ट्रेलर ने मोपेड सवार को मारी ठोकर, एक की मौत दूसरा घायल

रायगढ़. खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम देहजरी में एक अनियंत्रित ट्रेलर ने मोपेड सवार को ठोकर मार दी। जिससे मोपेड सवार एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद नाराज लोगों ने खरसिया-धरजमयगढ़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। पुलिस नाराज ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का भरोसा देते हुए मामले को शांत करने में लगी रही।

मिली जानकारी के अनुसार खरसिया धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम देहजरी के करीब एक अनियंत्रित ट्रेलर ने मोपेड सवार को ठोकर मार दी। जिसके बाद मोपेड सवार ४० वर्षीय जयराम सारथी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मोपेड पर सवार एक अन्य व्यक्ति फिरतु पटेल को भी काफी चोट आइ है। पीडि़त परिवार के साथ ग्रामीणों के पहुंचते देर ना हुई। उसके बाद नाराज लोगों ने धरमजयगढ़-खरसिया मुख्य मार्ग पर चक्काजाम पर जमकर विरोध प्रद्रर्शन किया। जिससे दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसकी खरबर मिलते ही खरसिया पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर नाराज लोगों को समझाईश देने में जुट गई।

पुलिस की लाख समझाईश के बाद ग्रामीणों को गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था। नाराज ग्रामीण उचित मुआवजा के साथ आरोपी ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस के अधिकारी ने पीडि़त परिजनों के साथ ग्रामीणों को इस बात का भरोसा दिया कि मर्ग उपरांत इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। वहीं आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Published on: