रायगढ़

रेत से लदी ट्रैक्टर नहर में पलटी एक महिला की मौत दूसरी घायल

घटना डभरा थाना क्षेत्र की है।

2 min read
Apr 14, 2018
raigarh news in hindi,raigarh police,raigarh administrative,
घटना डभरा थाना क्षेत्र की है।

रायगढ़. रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई इसमे एक महिला की मौत हो गई तो दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेडा निवासी कुमारी सिदार 38 वर्ष पति स्व. पुरुषोत्तम सिदार अपनी सहेली पदमा सिदार के साथ मजदूरी का काम करती थी।

गुरुवार को दोनों महिलाएं ट्राली में रेत लोड करने के लिए मेढ़ापाली गई हुई थी। वहां से दोपहर करीब 1.30 बजे रेत लोड करके ट्राली में सवार होकर आ रही थी। इस दौरान अभी ग्राम बिजनी के पास पहुंची थी कि ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।


चालक हो गया फरार
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। इस दौरान गांव के लोगों ने देखा तो दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए डभरा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दोनों को रायगढ़ रिफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज अस्पताल के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार में कुमारी सिदार को मृत घोषित कर दिया। वहीं पदमा सिदार की स्थिति गंभीर होने की स्थिति में उसके परिजनों ने पदमा को मेट्रो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर बनी है।

----------------

दव्यांग बच्ची ने पैरावट में लगाई आग हुई मौत
रायगढ़. लैलंूगा थाना क्षेत्र के रुपडेगा में एक 7 साल की दिव्यांग बच्ची ने घर के बाहर रखे पैरावट में आग लगा दी। आग की लपटे इस कदर तेज हो गई कि वो दिव्यांगता की वजह से भाग नहीं सकी। वहीं जलते पैरावट में बच्ची झुलस कर दम तोड़ दिया। परिजनों को इस बात की जानकारी काफी देर बाद मिली। लैलंूगा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 11.30 बजे राजेंद्र प्रसाद की 7 वर्षीय बेटी चमेली कुम्हार, घर में बाहर माचिस के साथ खेल रही थी। इस बीच अंजाने में चमेली ने माचिस को जला कर पैरावट की ओर फेंक दी, पर उसे मालूम नहीं था कि पैरावट की आग अचानक इतनी तेज हो जाएगी और वो भाग नहीं सकेगी। पैरावट में आग लगनेे के बाद कुछ ऐसा ही हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
14 Apr 2018 03:48 pm