रायगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत किसी प्रकार की सूचना, जानकारी या शिकायत हो तो इस नंबर पर करें डायल

नगर पालिका खरसिया के हितग्राहियों को नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष कमल गर्ग ने कॉल सेंटर से कॉल कर सेन्टर के संबंध में जानकारी दी
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 1:34 PM IST
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत किसी प्रकार की सूचना, जानकारी या शिकायत हो तो इस नंबर पर करें डायल
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत किसी प्रकार की सूचना, जानकारी या शिकायत हो तो इस नंबर पर करें डायल

नहरपाली. खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना नगर पालिका परिषद खरसिया कॉल सेंटर का शुरुआत किया गया। कॉल सेंटर पर प्रधानमंत्री आवास योजना नगर पालिका परिषद खरसिया हितग्राहियों के अलावा आम जनमानस प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्माणाधीन मकान व इंजीनियरों की सहायता के अलावा अन्य जानकारी सुझाव मार्गदर्शन शिकायत के जा सकेगा। इसके लिए टोल फ्री नंबर 09174462987 भी जारी किया गया है।

Read More : कर्मकांड स्थल का विस्तार कराएगा अग्रसेन सेवा संघ, पक्का शेड बनाने का लिया निर्णय
प्रधानमंत्री आवास योजना नगर पालिका खरसिया के हितग्राहियों को नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष कमल गर्ग ने कॉल सेंटर से कॉल कर सेन्टर के संबंध में जानकारी दी और प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत किसी प्रकार की सूचना जानकारी शिकायत हो तो उपरोक्त नंबर पर दर्ज कराने की अपील भी किया गया।

लिया जाएगा फीडबैक
उन्होंने कहा कि शिकायत के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि जरूरी है। इसके लिए कॉल सेंटर से शिकायतकर्ता का फीडबैक भी लिया जाएगा। उसकी संतुष्टि पर ही शिकायत निस्तारित माना जाएगा। गर्ग ने बताया कि खरसिया नगर पालिका परिषद के सभी वार्डों के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के अलावा रहवासी भी काल कॉल सेंटर में कॉल कर सकते हैं। कॉल सेंटर की समीक्षा होगी। अच्छा काम करने वाले को पुरस्कृत करेंगे।

किसी की कोताही नहीं छिप सकेगा
कमल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवं मंत्रियों की मंशा है की नगरी ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले सभी कच्चा मकान में रहे लोगों को पक्के मकान दिया जाए। कॉल सेंटर पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आने वाली हर शिकायत पालिका के कर्मचारी आई शिकायतों और सुझावों और जानकारी को संबंधित अधिकारी को भेजा जाएगा। शिकायत दर्ज होने से लेकर उसके निस्तारण की स्थिति पर विभाग नजर रखेगा। शिकायत निस्तारण में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी जबकि अच्छा काम करने वाले अधिकारी को पुस्कृत व सम्मानित किया

Updated on:
23 Jul 2018, 1:34 PM IST
Published on: