
कर्मकांड स्थल का विस्तार कराएगा अग्रसेन सेवा संघ, पक्का शेड बनाने का लिया निर्णय
रायगढ़. नगर के निकले महादेव मंदिर में हिन्दू समाज द्वारा बारह दिनों तक अपने परिजनों की मृत्यु के बाद पीपल पेड़ के नीचे कर्मकांड पूजा आदि कार्य कराया जाता है। वर्तमान में बढ़ती आबादी को देखते हुए वह जगह छोटी महसूस की जा रही थी। ऐसे में अग्रसेन सेवा संघ ने यहां होने वाली परेशानी को देखते हुए स्थल का विस्तार और पक्का शेड बनाने का निर्णय लिया। जिसे मूर्तरूप देने के लिए रविवार को स्थल पर भूमिपूजन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि हिन्दू समाज द्वारा यहां कर्मकांड आदि कार्य कराए जाते है। एक ही समय मे ज्यादा मृत्यु होने से यहां कर्मकांड आदि कार्यो में छोटी जगह होने के कारण दिक्कतें आती है। जिसको देखते हुए हमारी संस्था ने इसका जगह का विस्तार कराने का निर्णय लिया है।
इस जगह के ठीक बगल में खाली जगह पर ऐसे ही पक्के चबूतरे और शेड का निर्माण कराया जाएगा। जिससे यह जगह दोगुनी हो जाएगी और भविष्य में लोगो को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लगभग दो माह में ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा और नगर वासियों को इसका लाभ मिलने लगेगा।
विधायक ने की 4 लाख देनेे की घोषणा
अग्रसेन सेवा संघ द्वारा जो कर्मकांड स्थल का निर्माण कराया जा रहा है उसके भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान देखा गया कि निकले महादेव मंदिर तालाब के चारो ओर निगम प्रशासन द्वारा टहलने के लिए पक्का रास्ता और सौंदर्यीकरण कराया गया है। जहां सुबह शाम काफी संख्या में आसपास के क्षेत्र के लोग टहलने, सेहत बनाने आते है पर बरसात के दिनों में उक्त मार्ग पर सेड की आवश्कता महसूस की जारही थी। जिससे तेज बारिश होने से सेड में खड़ा या बैठा जा सके। इस लिए संस्था द्वारा उक्त टहलने के मार्ग पर दो पक्के सेड बनाए जाने का निर्णय लिया गया।
Published on:
23 Jul 2018, 12:45 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.