26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्ट उतारकर मालगाड़ी पर चढ़ गया ये शख्स, फिर 25 हजार वोल्ट के ओएचई तार पर फेंका शर्ट, इसके बाद जो हुआ पढि़ए खबर…

-आरपीएफ-जीआरपी के जवानों ने मालगाड़ी पर चढ़ कर उतारा, बचाई जान -प्लेटफार्म पर मची अफरा-तफरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 22 Jul 2018, 5:34 PM IST

शर्ट उतारकर मालगाड़ी पर चढ़ गया ये शख्स, फिर 25 हजार वोल्ट के ओएचई तार पर फेंका शर्ट, इसके बाद जो हुआ पढि़ए खबर...

शर्ट उतारकर मालगाड़ी पर चढ़ गया विक्षिप्त, फिर 25 हजार वोल्ट के ओएचई तार पर फेंका शर्ट, इसके बाद जो हुआ पढि़ए खबर...

रायगढ़. कई घंटों की जारी बारिश के बीच रविवार की सुबह एक विक्षिप्त मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। वहीं अपने शर्ट को खोल कर 25 हजार की धारा प्रवाहित ओएचई तार पर फेंक दिया, फिर उसे गीले बदन ही उतारने लगा, जिसे देख कर प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों की धड़कने बढ़ गई। आनन-फानन में रेल अधिकारियों ने ओएचई के पावर सप्लाई को काटा। उसके बाद जीआरपी व आरपीएफ के जवान, मालगाड़ी पर चढ़ कर विक्षिप्त को नीचे उतारने की पहल की। करीब आधे घंटे तक प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर रविवार की दोपहर करीब 12 बजे उस समय अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। जब करीब 25.30 वर्षीय एक युवक मालगाड़ी पर चढ़ गया। रिमझिम बारिश के बीच मालगाड़ी पर चढऩे के बाद युवक की हरकतें भी अजीब थी। जिसे देख कर लोग उसे मानसिक विक्षिप्त कर रहे थे।

Read More : यात्रियों में मची अफरा-तफरी, कई पैदल पुल से दौड़कर तो कई खड़ी मालगाड़ी के नीचे से यात्री पहुंचे प्लेटफार्म नंबर तीन पर, जानें क्या थी वजह

प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों की धड़कने उस समय बढ़ गई। जब युवक ने अपने टी-शर्ट को उतार कर कर 25 हजार वोल्ट वाले धारा प्रवाहित तार पर फेंक दिया। उसके बाद वो अपने टी शर्ट को उतारने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद रेल अधिकारियों की नजर उस पर पड़ी और मालगाड़ी पर चढ़े मानसिक विक्षिप्त को सुरक्षित उतारने की पहल शुरु हुई। सबसे पहले 25 हजार वोल्ट वाले धारा प्रवाहित ओएचई तार के पावर सप्लाई को काटा गया। इस बीच रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई।

उज्जवल व मिरी चढ़े
मानसिक विक्षिप्त को सुरक्षित उतारने की जिम्मेदारी जीआरपी से लचोश्वर मिरी जबकि आरपीएफ से उज्ज्वल किशोर को मिली, जो बारिश में भिंगते हुए मालगाड़ी पर चढ़ कर विक्षिप्त को उतारने की पहल की। इस बीच यात्रियों की भीड़ उक्त दृश्य को देखने के लिए काफी देर तक खड़ी रही। काफी मशक्कत के बाद विक्षिप्त को मालगाड़ी से सुरक्षित उतारा गया।