26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रियों में मची अफरा-तफरी, कई पैदल पुल से दौड़कर तो कई खड़ी मालगाड़ी के नीचे से यात्री पहुंचे प्लेटफार्म नंबर तीन पर, जानें क्या थी वजह

- सीढ़ी पर एक साथ देखी गई यात्रियों की भीड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 22 Jul 2018, 12:21 PM IST

यात्रियों में मची अफरा-तफरी, कई पैदल पुल से दौड़कर तो कई खड़ी मालगाड़ी के नीचे से यात्री पहुंचे प्लेटफार्म नंबर तीन पर, जानें क्या थी वजह

यात्रियों में मची अफरा-तफरी, कई पैदल पुल से दौड़कर तो कई खड़ी मालगाड़ी के नीचे से यात्री पहुंचे प्लेटफार्म नंबर तीन पर, जानें क्या थी वजह

रायगढ़. रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर डाउन साउथ बिहार एक्सप्रेस के इंतजार में बैठे यात्रियों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब अंतिम समय पर बिलासपुर कंट्रोल के आदेश पर साउथ बिहार एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर 3 पर आने की एनाउंसमेंट किया गया।

जिसके बाद जल्दबाजी में यात्री पैदल पुल को छोड़ कर बीच लाइन में खड़ी मालगाड़ी के नीचे से पार होने लगे। जब यह सिलसिला काफी देर तक चला तो इंक्वायरी से पैदल पुल का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाने लगी। हलांकि ट्रेन छूटने की ङ्क्षचता के बीच यात्रियों ने इंक्वायरी की आरे से दी जा रही इस नसीहत को दरकिनार का मालगाड़ी के नीचे से गुजरते रहे।

Read More : पति के सामने पत्नी को युवक ने बोला 'गुड मॉर्निंग बेबी', फिर क्या था AC कोच में मच गया बवाल
रेल प्रशासन एक एक फैसले के बीच कई यात्रियों ने अपनी जान को जोखिम में डाल कर मालागड़ी के नीचे से पार होने लगा। मामला डाउन साउथ बिहार एक्सप्रेस का है। जब उसके रायगढ़ आने को लेकर पूरा प्लेटफार्म यात्रियों से पैक था। ट्रेन आने के ठीक ५ मिनट पहले पूछताछ काउंटर से एनाउंसमेंट हुआ कि साउथ बिहार प्लटफार्म नंबर एक की बजाए ३ पर आएगी। उसके बाद परिवार व सामान के साथ ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों के बीच प्लेटफार्म नंबर ३ पर पहुंचने को लेकर होड़ मच गई। जिसकी वजह से सीढ़ी पर एक साथ यात्रियों की भीड़ देखी गई।

हादसे को न्यौता...
ट्रेन छूटने की स्थिति में कई यात्री खड़ी मालगाड़ी के नीचे से पार होने लगे। जिसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। एक-दो नहीं बल्कि बड़ी संख्या में यात्री मालगाड़ी को पार कर रहे थे। जब इस वाक्यां को सुरक्षा में लगे जवानों ने देखा तो इंक्वायरी के जरिए प्लेटफार्म नंबर ऐ से ३ पर जाने के लिए पैदल पुल का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। वहीं मालगाड़ी के नीचे से पार नहीं होने की बात कही गई।