रायगढ़

समितियों में पहुंचने लगी धान, 42 में हुई बोहनी, 37 केंद्रों में अब भी बोहनी का इंतजार

- 1 नवंबर से खरीदी शुरू हुई है जिसमें अब तक की स्थिति में जिले के 17 सौ किसानों ने धान का विक्रय किया है

2 min read
Nov 16, 2018
समितियों में पहुंचने लगी धान, 42 में हुई बोहनी, 37 केंद्रों में अब भी बोहनी का इंतजार

रायगढ़. जिले के समितियों में धान की आवक तेज होने लगी है। अब तक ४२ समितियों में जिले के करीब १८ सौ किसानों ने १७ सौ क्विंटल धान की बोहनी हुई है। जबकि ३७ केंद्रों में बोहनी करने का इंतजार किया जा रहा है। पिछले वर्ष की तुलना की जाए तो १५ नवंबर से धान की खरीदी शुरू हुई थी जिसमें अब तक की स्थिति में बोहनी नहीं हो पाई थी लेकिन खरीदी शुरू होने के सप्ताह भर के बीतर करीब २ हजार क्विंटल धन की खरीदी हो चुकी थी।

इस तुलना में देखा जा तो १ नवंबर से खरीदी शुरू हुई है जिसमें अब तक की स्थिति में जिले के १७ सौ किसानों ने धान का विक्रय किया है। जबकि जिले में करीब ६८ हजार किसानों का पंजीयन हुआ है इस हिसाब से देखा जाए तो १ नवंबर से अभी तक में काफी कम मात्रा में धान की आवक हो पाई है। विदित हो कि खरीदी शुरू होने के सप्ताह भर बाद तक की स्थिति में देखा जाए तो जिले के आधा दर्जन समितियों में ही धान की आवक हो पाई थी। गौर किया जाए तो जिन ४२ केंद्रों में खरीदी शुरू हो गई है उन केंद्रों में ग्रामीण क्षेत्र के केंद्र शामिल है। नगरीय क्षेत्रों के केंद्रों में अभी तक किसान नहीं पहुंच पाए हैं जिसके कारण ऐसे केंद्रों को बोहनी का इंतजार है।

ये भी पढ़ें

Photo Gallery :- महापल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आमसभा को संबोधित करने पहुंचे

ये भी है एक कारण
किसानों की माने तो खेतों में धान तो तैयार हो गया है, लेकिन चुनाव होने के कारण लेबर वर्ग के लोगों की कमी पड़ गई है। इसके कारण किसानों का काम नहीं हो पा रहा है और किसान धान को समितियों तक नहीं ले जा पा रहे हैं। किसानों को एक दिन पहले ही धान विक्रय करने के लिए टोकन लेना होगा। समितियों में जिस दिन किसान का टोकन कटेगा उसके दूसरे दिन ही उक्त किसान धान का विक्रय कर पाएगा।

फैक्ट फाइल
कुल समिति जिले में - 79
खरीदी की गई समिति - 42
समितियों में हुई खरीदी - 61 हजार क्विंटल

-जिले के ४२ समितियों में बोहनी हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान समितियों से टोकन धान विक्रय करने के लिए ले रहे हैं। जल्द ही अन्य समितियों में भी बोहनी होगी। एसके गुप्ता, डीएमओ, विपणन विभाग

ये भी पढ़ें

पार्टी से बगावत करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई, जिन्होंने दिया है इस्तीफा भाजपा उन्हीं को कर रही निष्कासित
Published on:
16 Nov 2018 12:27 pm
Also Read
View All