रायगढ़

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, FIR कर पुलिस ने लिया एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

CG Rape Case: रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
less than 1 minute read
Mar 01, 2025
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, FIR कर पुलिस ने लिया एक्शन, आरोपी गिरफ्तार

CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। इस संबांध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने मामले की शिकायत लेकर गुरुवार की शाम पुलिस के पास पहुंची थी। वहां आवेदन देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

CG Rape Case: FIR कर पुलिस ने लिया एक्शन

रिपोर्ट में बताया कि वह वर्ष 2021 से रायगढ़ में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात ग्राम चोढा निवासी भुनेश्वर राठिया से हुई। इसके बाद दोनों में मोबाइल पर बातचीत होने लगी। नवंबर 2024 में आरोपी ने युवती से शादी का वादा किया और उसके किराए के मकान में आकर शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद जनवरी 2025 तक आरोपी कई बार युवती के साथ शारीकि संबंध बनाया। वहीं जब युवती ने शादी की बात कही तो वह शादी से मुकर गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरतार किया। वहीं शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Updated on:
01 Mar 2025 01:31 pm
Published on:
01 Mar 2025 01:31 pm