15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Rape News: नाबालिग छात्रा से जहां दुष्कर्म हुआ उसी घर के युवक ने बनाया वीडियो, करने लगा ब्लैकमेल, तीन आरोपी गिरफ्तार

CG Rape News: कोरबा जिले में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 17 Nov 2024, 2:12 PM IST

CG Rape News: छत्तीसग्रह के कोरबा जिले में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी को कटघोरा के कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

CG Rape News: घटना बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की है। नाबालिग छात्रा एक स्कूल में कक्षा दसवीं की पढ़ाई करती है। छात्रा की दोस्ती घुड़देवा में रहने वाले शाहिल अंसारी उम्र 19 वर्ष के साथ हुई। शाहिल ने छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाया। लड़की को लेकर पिछले माह 4 अक्टूबर को अपने परिचित रामचरण साहू के घर ले गया। उसने रामचरण के घर में लड़की से दुष्कर्म किया। इस बीच शाहिल छात्रा को एक बार फिर 16 अक्टूबर को रामचरण के यहां ले गया।

यह भी पढ़ें: CG Rape News: पिकनिक मनाने गई युवती से छेड़खानी, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

CG Rape News: तीन आरोपी गिरफ्तार

CG Rape News: उस दिन रामचरण का मकान सूना था, उसके घर में परिवार के सदस्य नहीं थे। शाहिल ने दूसरी बार भी लड़की से संबंध बनाया। इस बीच रामचरण ने दोनों के संबंधों का वीडियो बना लिया। इसे दिखाकर रामचरण लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था। उसने इस वीडियो को अपने दोस्त ताकिर अली उम्र 23 वर्ष को भी भेजा था जो कटघोरा न्यू बस स्टैंड के पास राजीव नगर क्षेत्र में रहता है।

युवक लड़की को लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे इससे परेशान होकर लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने नाबालिग लड़की का बयान दर्ज किया। पतासाजी कर शाहिल, रामचरण और ताकिर अली को गिरफ्तार कर लिया।

सभी पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडिया दिखाकर छात्रा को ब्लैकमेल करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में लैंगिग अपराध से बालकों का संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ आईटी एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।