कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम ने आरोपी युवक पर धारा 331, 74 बीएनएस के तहत अपराध कायम कर बालिका का निरीक्षक कमला पुसाम से कथन कराया और अपने स्टाफ के साथ आरोपी के घर छापेमारी की। वहीं आरोपी अभिषेक टंडन (19 साल) को हिरासत में लेकर गिरफ्तारी की। साथ ही आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है।