रायगढ़

Raigarh News: 7 मवेशी तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 66 मवेशियों को कराया मुक्त, भेजे गए जेल

Raigarh News: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ पुलिस ने 7 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 66 मवेशियों को मुक्त कराया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2024, 4:35 PM IST
cattle

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ पुलिस ने 7 मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 66 मवेशियों को मुक्त कराया गया है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 17-18 अक्टूबर की रात धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि कुछ मवेशी तस्कर भूखे-प्यासे कृषक मवेशियों को पैदल मारते-पीटते हुए ग्राम बोरो के जंगल से झारखंड की ओर ले जा रहे हैं।

Raigarh News: धरमजयगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Raigarh News: सूचना मिलने पर एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ और उनके स्टाफ ने तस्करों की पहचान करते हुए बोरो जंगल में घेराबंदी की। इस दौरान 7 मवेशी तस्करों को पकड़ा गया। मौके पर सूचनाकर्ता गुरूचरण सिह राजपूत वार्ड नं. 8 पतरापारा धरमजयगढ़ और गवाह मौजूद थे। मवेशी तस्करों के पास से 66 कृषक मवेशियों को बरामद किया गया। इन मवेशियों की विधिवत जप्ती कर पशु चिकित्सक से उपचार कराया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महादेव राठिया पिता धीरसिंह राठिया 50 वर्ष, बाबूलाल राठिया पिता मोहितराम राठिया 51 वर्ष, अमर सिंह राठिया पिता बालम सिंह राठिया 51 वर्ष, धनराज राठिया पिता मानसिंह राठिया 53 वर्ष, शोभाराम राठिया पिता सुनाराम राठिया 55 वर्ष सभी का स्थायी निवास करतला, थाना करतला जिला कोरबा के हैं।

वहीं जगेश्वर राठिया पिता बुधराम राठिया 50 वर्ष व चमरूराम राठिया पिता गंगा राम राठिया, 60 वर्ष निवासी भोजपुर थाना कापू जिला रायगढ़ के हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 4, 6, 10 छ.ग. पशु संरक्षण अधिनियम तथा 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Updated on:
20 Oct 2024, 4:35 PM IST
Published on: