
CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रेलवे की संपत्ति चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी जब्त किया गया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार असरफ अंसारी निवासी ग्राम पीपरा मदन गोपाल, तहसील देवरिया, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश ने घरघोड़ा थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई।
CG News: शिकायत में उन्होंने बताया कि बीते 16 अक्टूबर की दोपहर नवापारा टेण्डा स्टोर से किसी अज्ञात चोर ने 20 मीटर कैटनरी तार चोरी कर ली। रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेही राज कुमार राठिया, छमेश राठिया और गार्ड सुखसागर दास को हिरासत में लिया गया।
CG News: पूछताछ करने पर संदेहियों ने नवापारा टेण्डा स्थित रेलवे स्टोर रूम से तांबा तार और अन्य रेलवे सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी राज कुमार राठिया ने पूछताछ में बताया कि उसने 7.5 किलोग्राम तांबा तार चोरी कर अपने घर में छिपा रखा था। छमेश राठिया ने 4.5 किलोग्राम तांबा तार व सुखसागर दास ने चोरी में उपयोग किए गए लोहे की टांगी अपने स्टोर रूम में छिपाकर रखा है।
आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि उन्होंने 6-7 महीने पहले घरघोड़ा से भालूमुड़ा जाने वाली रेलवे लाइन से तांबा तार और अन्य लोहे के सामान चोरी किए थे, जिसमें से कुछ सामान को फेरी कबाड़ी वालों को बेच दिया था। इस संबंध में 29 अप्रैल 2024 को मनोज तंगराज छत्तीसगढ़ ईस्ट रेलवे लिमिटेड ने घरघोड़ा से भालूमुड़ा के बीच रेलवे लाइन पोल से रेलवे सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Updated on:
20 Oct 2024, 4:21 PM IST
Published on:
20 Oct 2024, 4:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.