
CG Rape News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले शादी का प्रलोभन देकर युवक ने पहले दुष्कर्म किया। वहीं पीड़िता ने जब शादी की बात कही तो उसके साथ मारपीट किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 17 अक्टूबर को कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की।
CG Rape News: शिकायत में बताया कि शहर के लक्ष्मीपुर निवासी सम अजीत महंत पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वह नवंबर 2021 में रायगढ़ में पढ़ाई के लिए आई थी और कोतवाली क्षेत्र में रहती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात लक्ष्मीपुर के निवासी सम अजीत महंत से हुई। 20 जनवरी 2022 को आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे युवती के किराए के मकान में शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
इसके बाद भी आरोपी ने शादी का वादा करके पीड़िता का शारीरिक शोषण जारी रखा। इस बीच, कई बार झगड़े और मारपीट के बाद, पीड़िता ने परेशान होकर अपना किराया मकान बदल लिया। पिछले तीन महीनों से आरोपी सम अजीत महंत शादी को लेकर बहाना बनाता रहा और 17 अक्टूबर 2024 की शाम जब पीड़िता घर के पास टहल रही थी, तब सम अजीत महंत ने आकर उससे मारपीट की और शादी करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 69, 89 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
Updated on:
20 Oct 2024, 4:05 PM IST
Published on:
20 Oct 2024, 4:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.