रायगढ़

मुआवजे की मांग करना पड़ा भारी, सास और ननद ने घर की चौखट पर सर पटक-पटक कर मार डाला

डाग स्क्वायड से मिले सुराग के बाद पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो मौत के पीछे की सारी कहानी सामने आ गयी। पिछले दिनों पावर पलांट में उनकी जमीन चले जाने के कारण उन्हें उनकी जमीन का मुआवजा मिला था। 4 दिसम्बर को मुआवजे के बटवारे को लेकर मृतका गंगोत्री का ससुराल वालों से विवाद हुआ था।  
2 min read
Dec 11, 2019
raigarh_women_murder.jpg

रायगढ़. देवरी गांव की रहने वाली महिला की लाश नग्न अवस्था में नाली के किनारे 4 दिसंबर को उसके घर से कुछ ही दुरी पर मिला था। लाश की शिनाख्त होने के बाद मृतका के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप गया था।

पुलिस ने अब इस मौत की गुत्थी को सुलझा लिया है और महिला के पति, ससुर, सास, ननद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला की मौत के बाद पुलिस के पूछताछ के दौरान ससुराल वाले लगतार अपने बयान बदल रहे थे जिसके कारण पुलिस को उनके ऊपर शक हो गया।

जमीने के मुआवजे के लिए हुई हत्या

डाग स्क्वायड से मिले सुराग के बाद पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो मौत के पीछे की सारी कहानी सामने आ गयी। पिछले दिनों पावर पलांट में उनकी जमीन चले जाने के कारण उन्हें उनकी जमीन का मुआवजा मिला था। 4 दिसम्बर को मुआवजे के बटवारे को लेकर मृतका गंगोत्री का ससुराल वालों से विवाद हुआ था।

विवाद के बाद वह नहाने तालाब चली गयी और वापस लौट कर खाना खा रही थी। इसी दौरान उसका ननद कौशल्या से दोबारा कहासुनी होने लगी। जिसके बाद गंगोत्री की सास तिहारीन ने उसका सिर घर की ही चौखट से पटक पटक कर मार डाला।

देर रात ससुराल वालों ने उसकी मौत को दुष्कर्म का मामला बना पुलिस को गुमराह करने के लिए उसे नंगा कर घर से थोड़ी दूर स्थित नाली में फेंक दिया और उसकी साल और सास अपने मायके कांसा चली गई ताकि किसी को उसके ऊपर शक ना हो ।

Published on:
11 Dec 2019 05:51 pm