रायगढ़

अब कुली व वेंडरों की मदद से अपराधियों तक पहुंचेगी आरपीएफ, बैठक में और क्या बनी रणनीति, पढि़ए खबर…

झाराडीह से जामगांव रेलवे स्टेशन के 69 किमी दूरी पर नजर रखने अब आरपीएफ ने एक नई पहल की है।
2 min read
Jan 02, 2018
अब कुली व वेंडरों की मदद से अपराधियों तक पहुंचेगी आरपीएफ, बैठक में और क्या बनी रणनीति, पढि़ए खबर...

रायगढ़। बल की समस्या से जूझ रहे आरपीएफ ने अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने अब गैर वर्दीधारी लोगों को अपना मित्र बनाया है। जिसकी शुरुआत, प्लेटफार्म पर मौजूद स्टॉल संचालक व उनके वेंडरों से की गई है। आरपीएफ के मित्र योजना के तहत पहले चरण में वेंडरों के साथ एक बैठक की गई है। जिन्हें प्लेटफार्म के अंदर व बाहर के साथ रेल परिक्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की नसीहत दी गई है, वहीं इसकी सूचना वर्दीधारी को देने की बात कही गई है।

झाराडीह से जामगांव रेलवे स्टेशन के 69 किमी दूरी पर नजर रखने अब आरपीएफ ने एक नई पहल की है। नए साल के दूसरे दिन आरपीएफ ने विभाग के 'मित्र योजनाÓ के पहले चरण में प्लेटफार्म पर मौजूद स्टॉल संचालक के साथ एक बैठक की। जिसमें वेंडर भी शामिल थे। आरपीएफ ने उक्त वेंडरों को अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने में मदद की बात कही।

आरपीएफ की मानें तो रायगढ़ पोस्ट में जरुरत के हिसाब से 50 प्रतिशत बल की कमी हैं। ऐसे में, 69 कि.मी के सेक्शन के साथ नियमित रुप से पल्ेटफार्म ड्यूटी, वारंटी की धर पकड़ व अन्य कार्य में काफी परेशानी होती है। इन समस्याओं को देखते हुए मित्र योजना की परपंरा को नए साल में विकसित करने की पहले की है।

पहले चरण में वेंडर को शामिल किया गया है। दूसरे चरण में कुली, ऑटो चालक व अन्य लोगों को शामिल किया जाएगा, जो रेलवे स्टेशन से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से 24 घंटे जुड़े रहते हैंं। वहीं अपने आस-पास की संदिग्ध गतिविधियों को आरपीएफ अधिकारी व जवान से शेयर करेंगे। जिससे रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ यात्रियों को भय मुक्त वातावरण में रेल सफर का आनंद उठाने की पहल मेंं काफी मदद मिलेेगी।

इस बीच आरपीएफ अधिकारी व जवान के कार्य पूर्व के भांति जारी भी रहेंगे, पर करीब एक दर्जन से अधिक स्टॉल संचालक व वेंडर को साथ लेकर चलने से काफी हद तक रायगढ़ आरपीएफ, अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने में सफल हो सकती है।

अवैध वेंडर की समस्या ज्यों के त्यों
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ रेल संपत्ति की रक्षा को लेकर आरपीएफ की इस पहल की सराहना की है, पर हाल के कुछ माह में अवैध वेंडरों की बढ़ती संख्या व फेरी की कवायद भी जारी है, जो रेल नियमों के विरुद्ध के साथ रेल यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ एक बड़ा खिलवाड़ भी है। इस मामले मेंं संबंधित रेल अधिकारी भी कभी ध्यान नहीं देते हैं। हालांकि बिलासपुर डिवीजन से आला अधिकारी के रायगढ़ दौरे के क्रम में यह वेंडर, खुद को कुछ घंटों के लिए गायब करने की कला में भी महारत रखते हैंं।

Published on:
02 Jan 2018 07:16 pm