पीडि़त छात्र, जहां एनएसयूआई नेता आफिर पर जबरन सदस्य बनाने का आरोप लगा मारपीट की बात कह रहा है। वहीं आरिफ, अपने उपर लगे आरोप को गलत बता रहे हैं। आरिफ की मानें तो छात्रों ने उनके साथ गाली-गलौज, धक्का मुक्की के बाद मारपीट की हैं। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए चक्रधर नगर पुलिस, दोनों पक्षों को थाने ले आई है। जहां दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस, दोनों पक्षों की दलील को सुनने हुए मामले की जांच में जुट गई है।